Chhattisgarh: डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत पर कसा तंज, कहा- सामंती सोच से बाहर आइये
Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि महंत ही नहीं, समूची कांग्रेस को पीएम नरेंद्र मोदी से न केवल संविधान का पाठ पढ़ने की जरूरत है, बल्कि आपस में झगड़कर पार्टी को बिखराव की कगार में पहुंचा चुके कांग्रेस के इन नेताओं को राजनीतिक सूझबूझ, पार्टी संचालन, नेतृत्व क्षमता जैसे पाठ भी मोदी जी से पढने की जरूरत है।
गौरतलब है कि महंत लगातार अपने भाषणों में पीएम मोदी पर हमला बोल रहे हैं।शुक्रवार शाम को एक बयान जारी करके उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि मोदी जी को गाली देना, अपशब्द कहना कांग्रेसियों की परंपरा बन चुकी है। महंत डॉ. चरणदास ने भी इसी परंपरा का निर्वाह किया है।

विजय शर्मा ने कहा कि डॉ. महंत भी चांदी का चम्मच मुंह में लेकर पैदा हुए है, बचपन से ठाठ-बाट के आदी डॉ. महंत यह पचा नहीं पा रहे कि एक चाय बेचने वाला कैसे देश का प्रधानमंत्री बनकर पूरी दस साल तक न केवल शासन किया, बल्कि कभी देश की सबसे बड़ी पार्टी रह चुकी कांग्रेस को इस बार लोकसभा चुनाव में मुकाबले के लायक भी नहीं छोड़ा है।
विजय शर्मा ने चेतावनी दी है कि कांग्रेसी मोदी पर अनर्गल टिप्पणी करने से बचें और पढ़े और देखें कि प्रदेश और देश में यह और उनकी पार्टी कहां खड़ी है। उन्होंने कहा कि आपकी पार्टी के शहजादे और शहजादी जिनके इशारे पर आप झाडू लगाने और पोछा लगाने को तैयार रहते हैं, उत्तर प्रदेश में अपनी पारंपरिक सीटों पर चुनाव लड़ने से घबरा रहे हैं। पार्टी पूरी तरह बिखर गई है। समझदार नेता पार्टी छोड़कर जा रहे हैं, जो बचे हें वे वामपंथी सोच की गिरफ्त में हैं और आपस में लड़ भिड़कर पार्टी की स्थिति और खराब कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें CG: डिप्टी सीएम विजय शर्मा पहुंचे जांजगीर, रामनामी पंथ के सम्मलेन में हुए शामिल












Click it and Unblock the Notifications