Chhattisgarh: घायल जवान से मिलने अस्पताल पहुंचे डिप्टी सीएम विजय शर्मा, कही बड़ी बात

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा सोमवार को बीजापुर जिले में बीते दिनों आईईडी ब्लास्ट में घायल जवान के स्वास्थ्य जानकारी लेने राजधानी रायपुर के रामकृष्ण अस्पताल पहुँचे। इस दौरान मंत्री शर्मा ने घायल जवान श्री पुनीत नेताम का हाल चाल जाना और चिकित्सकों से उपचार के संबंध में आवश्यक जानकारी ली। इस दौरान उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा घायल जवान के परिवार जनों एवं उनकी पत्नी को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार आपके साथ है, किसी भी प्रकार की कोई परेशानी होने पर उपमुख्यमंत्री ने अपना मोबाइल नंबर भी दिया।

chhattisgarh news

उपमुख्यमंत्री ने मुलाकात के बाद कहा कि राज्य में हमारी सरकार बनने के बाद नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई में तेजी आयी है, आगे भी लड़ाई तेजी से होगी। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद अब अपने खात्मे की ओर है। हम आने वाले समय में नक्सलवाद को खत्म करके रहेंगे। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हम अपने जवानों के साथ मजबूती से खड़े हैं। हमारी पहली प्राथमिकता जवानों का स्वास्थ्य है इन जवानों की पीड़ा मेरी अपनी पीड़ा हैं, उन्होंने कहा कि जवानों से बात करके उनकी हिम्मत देखकर इस समस्या के खात्मे का संकल्प और मजबूत हो जाता है।

यह भी पढ़ें राजा देवेंद्र प्रताप सिंह बनेंगे राज्यसभा सांसद, छत्तीसगढ़ से बीजेपी ने बनाया है उम्मीदवार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+