Chhattisgarh: डिप्टी CM विजय शर्मा ने नागाडबरा की दुर्घटना पर जताया शोक, पीड़ित परिवार को मदद का दिया आश्वासन
Kawardha: छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पंडरिया विकासखंड के ग्राम पंचायत माठपुर के आश्रित ग्राम नागाडबरा में रविवार देर रात्रि घर में आग लगने से पति, पत्नी व उनके 12 वर्षीय पुत्र के निधन होने पर गहरा दुःख प्रकट किया है। उन्होंने पूरी घटनाक्रम की जानकारी पुलिस अधीक्षक से ली। डिप्टी सीएम शर्मा ने पुलिस अधीक्षक को घटनाक्रम की बारिकी से जांच करने के निर्देश दिए। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पीड़ित परिवार के सदस्यों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

पंडरिया विधायक भावना बोहरा सोमवार ग्राम पंचायत माठपुर के आश्रित ग्राम नागाडबरा पहुंचकर पीड़ित परिवार जनों से भेंटकर अपनी संवेदना व्यक्त की और घटना की पूरी जानकारी प्राप्त करके परिवारजनों को हर संभव मदद करने आश्वस्त किया। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश के बाद कलेक्टर जनमेजय महोबे और पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव संयुक्त रूप से घटना स्थल ग्राम पंचायत माठपुर के आश्रित ग्राम नागाडबरा पहुंचे और घटना की बारिकी से जानकारी ली।
ज्ञात हो कि कवर्धा में मकर संक्रांति पर दिल दहला देने वाली घटना घटी,जिसमे नागाडबरा के तीन लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई है। इस घटना के बाद पूरे कबीरधाम जिले में शोक का माहौल है। इस हादसे में जान गंवाने वाले 3 लोग एक ही परिवार के पति पत्नी और एक बच्चा शामिल है. तीनों लोग रात्रि के समय घर में सोए थे, किंतु सुबह उनकी लाश जली अवस्था में मिली।












Click it and Unblock the Notifications