Chhattisgarh: डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने किया क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ, शहीद नरेन्द्र शर्मा को किया नमन

Kawardha: कवर्धा शहर में शहीद कप सॉफ्ट बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सोमवार को विधिवत शुभारंभ किया। यह प्रतियोगिता शहीदों की स्मृति में आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए शर्मा ने कहा कि देश में सुरक्षा में लगे भारत के लाखों वीर सपूतों की वजह से आज हम सब अमन और चौन की जिंदगी जी रहे हैं। देश की रक्षा के लिए शहीद होने वाले वीर सपूतों के बलिदान आने वाले पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणा के स्रोत हैं।

cg news

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के शहीद नरेन्द्र शर्मा की प्रतिमा पर अपने श्रद्धा-सुमन अर्पित की और साल 1971 में बांग्लादेश को लेकर हुए भारत-पाकिस्तान के युद्ध में शहीद नरेन्द्र शर्मा के साहसिक कार्य का स्मरण किया। उपमुख्यमंत्री ने शहीद नरेन्द्र शर्मा के परिवारजनों से भेंट की।

ज्ञात हो कि 1971 में बांग्लादेश को लेकर भारत और पाकिस्तान में मध्य युद्ध हुआ था। इस युद्ध में कबीरधाम जिले के ग्राम दुल्लापुर (रबेली) निवासी नरेन्द्र शर्मा ने 20 साल की छोटी सी उम्र में मातृभूमि के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिया। शहीद नरेंद्र शर्मा जन्म 12 दिसम्बर 1951 को दुल्लापुर में हुआ था। वह राम स्नेही शर्मा और केवरा बाई के लाडले सुपुत्र थे। 11 जनवरी 1971 को राजस्थान रेजिमेंट अंतर्गत भारतीय सेना में शामिल होकर वह देश की सेवा करने लगे। तभी बीच भारत पाकिस्तान का युद्ध छिड़ गया। 1971 का युद्ध पाकिस्तानी सैनिकों के आत्मसमर्पण और बांग्लादेश के विभाजन से समाप्त हुआ, इस लड़ाई में गांव के गौरव नरेन्द्र शर्मा मातृभूमि के लिए शहीद हो गये।

यह भी पढ़ें Chhattisgarh: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने की पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+