CG News: छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने की पीएम मोदी की तारीफ, कहा- 'आपका स्वागत करना मेरा सौभाग्य'
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार की तारीफ की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में करोड़ों रुपए की सौगात दी है। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सरकार की तरफ से उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव उपस्थित थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम ने कहा कि मैं अपने अनुभव के आधार पर कह रहा हूं कि केंद्र सरकार ने कभी हमारे छत्तीसगढ़ से भेदभाव नहीं किया। उन्होंने कहा कि जब भी हमने केंद्र सरकार से मांगा हमें वहां से हर बार मिला है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि ये मेरा सौभाग्य है कि मुझे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करने का अवसर मिला। टीएस सिंहदेव ने इस दौरान प्रधानमंत्री को सर कहकर भी संबोधित किया। मंच में इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव आपस में बातचीत करते हुए दिखाई दे रहे हैं। सिंहदेव का भाषण खत्म होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनसे हाथ भी मिलाया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में हर 10 में से एक व्यक्ति सिकलसेल से ग्रसित है। इनके लिए केंद्र सरकार जो काम कर रहा है। मैं उसको धन्यवाद देता हूं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में उन सभी उत्तरदायित्वों का पालन किया, जो छत्तीसगढ़ के क्षेत्र के हैं। संघीय ढांचे को इसी तरह आगे लेकर जाएंगे। मैं अपने अनुभव के आधार पर कह रहा हूं कि मैंने भेदभाव महसूस नहीं किया।
एक मित्र के रूप में हक से हमने केंद्र सरकार से हो भी मांगा है हमें वह मिला है। उन्होंने कहा कि आने वाले टाइम में इस संघीय ढांचे की व्यवस्था को इसी तरह आगे बढ़ाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि सभी क्षेत्रों में साझा भागीदारी से काम करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि नव साल में केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ के लिए कई काम किए हैं। सभी राज्यों में आज केंद्र सरकार एक साथ विकास कर रही है। छत्तीसगढ़ को रेल नेटवर्क के विकास से लाभ मिलेगा। इन परियोजनाओं से छत्तीसगढ़ के विकास को नई ऊंचाई मिलेगी। इन योजनाओं से रोजगार के भी अवसर बढ़ेंगे।












Click it and Unblock the Notifications