Chhattisgarh: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का बघेल से सवाल, कहा- पाटन से भागकर राजनांदगांव क्यों आए?

Vijay Sharma CG: पंडरिया में डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने भूपेश बघेल के राजनांदगांव सीट से चुनाव लड़ने पर सवाल उठाए, उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम ने हमेशा राजनांदगांव की अवहेलना की,अब यहां की जनता से वोट मांगने आ रहे हैं।

cg news jpg

छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के राजनांदगाव लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने पर तंज कसा है। शर्मा ने कहा कि जब पूर्व मुख्यमंत्री को पाटन की जनता ने इतना प्यार दिया, तो फिर वह उन्हें छोड़कर राजनांदगांव क्यों आ गए ?

विजय शर्मा ने शुक्रवार को पंडरिया में पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि दाऊ जी ने कार्यकर्ताओं की पीड़ा कभी समझी ही नहीं, सिर्फ अपने ही बारे में सोचते रहे। इसलिए कांग्रेस कार्यकर्ता ने अपनी समस्या मंच के जरिए बताई है। विजय शर्मा ने भूपेश बघेल पर मुख्यमंत्री रहने के दौरान राजनांदगांव से कई संस्थाओं को दुर्ग ट्रांसफर करने का आरोप लगाया। विजय शर्मा ने कहा कि राजनांदगांव में हॉकी स्टेडियम को शून्य होने तक कोशिश की है। अब खिलाड़ी उनसे सवाल कर रहे हैं।

पंडरिया विधानसभा में शुक्रवार को भाजपा के विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मलेन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में डिप्टी सीएम विजय शर्मा, राजनांदगांव सीट से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी संतोष पांडेय, पंडरिया विधायक भावना बोहरा, जिला अध्यक्ष अशोक साहू, मधुसूदन यादव समेत हजारों भाजपा कार्यकर्ता और महिलाएं शामिल हुई। कार्यकर्ताओं ने अपने नेताओं को निकट पाकर बड़े जोश से बैंड बाजा, पूल मालाओं और आतिशबाजी से स्वागत किया गया।

यह भी पढ़ें Chhattisgarh: बाकी है 5 सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों की घोषणा, बीजेपी ने कहा- भूपेश पर कांग्रेस का हुआ खत्म

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+