Chhattisgarh: दंतेश्वरी एयरपोर्ट में 15 मिनट रुके रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, अधिकारियों ने किया स्वागत

Chhattisgarh: भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और देश रक्षामंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार को बस्तर पहुंचे। अपने संक्षिप्त प्रवास में जगदलपुर के मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पहुंचने पर कमिश्नर श्याम धावड़े, आईजी सुंदरराज पी., कलेक्टर विजय दयाराम के., पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने स्वागत किया। रक्षामंत्री अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत विशेष विमान से जगदलपुर पहुंचे थे, यहां से ओड़िसा राज्य के नबरंगपुर के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना हुए।

cg news

इसके अलावा राजनाथ सिंह ने एयरपोर्ट पर उपस्थित भाजपा भाजपा नेताओं से उनका कुशलक्षेम पूछा और 15 मिनट की बातचीत के बाद ओड़िसा के लिए रवाना हो गए। वह मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट में हेलीकॉफ्टर बदलने के दौरान 15 मिनट रुके और वहां उनका स्वागत करने के लिए आये कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।वह ओड़िसा में होने वाली भाजपा की क्लस्टर बैठक में शामिल होने जा रहे थे। इसके अलावा वहां एक ही दिन में तीन बैठक लेने के बाद दिल्ली रवाना होने होंगे।

मात्र कुछ मिनटों की मुलाकात में राजनाथ ने कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव में पूरी ताकत लगाकर भाजपा को मजबूत टीम तैयार करने की बात भी कही। जिस पर भाजपा नेताओं ने के द्वारा अपना सौ प्रतिशत देने की बात कही। इस दौरान पूर्व सांसद से लेकर कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

यह भी पढ़ें UP: 'शुक्रिया मोदी भाईजान' के बाद लोकसभा चुनाव में मुसलमानों को लुभाने की भाजपा ने की बड़ी तैयारी!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+