UP: 'शुक्रिया मोदी भाईजान' के बाद लोकसभा चुनाव में मुसलमानों को लुभाने की भाजपा ने की बड़ी तैयारी!

Lok Sabha Elections 2024: उत्‍तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने संग मिलकर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। वहीं उत्‍तर प्रदेश के मुस्लिम वोटरों को साधने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बड़ा दांव चल दिया है। यूपी के मुस्लिम वोटर जो सपा के कोर वोटर माने जाने हैं उनमें सेंध लगाने की शुरूआत भाजपा ने कर दी है।

UP Muslim Voters

"शुक्रिया मोदी भाई जान" के बाद भाजपा ने अब लोकसभा चुनाव से ठीक पहले उत्‍तर प्रदेश के मुसलमानों से अपने मन की बात उर्दू में करनी शुरू कर दी है। भाजपा ने यूपी के कुल 19 फीसदी मुस्लिम वोटरों को लुभाने की शुरूआत मस्जिदों- मदरसों से की है। मजार, दरगाह, मस्जिदों में जहां भाजपा ने मोदी है तो मुमकिन हैं के पोस्‍टर उर्दू में लगाए हैं। वहीं पीएम मोदी के मन की बात किताब को उर्दू वर्जन बटंवाया जा रहा है।

राजधानी लखनऊ से भाजपा के अल्‍पसंख्‍यक मोर्चे ने एक दरगाह से इस अभियान की शुरूआत कर दी है। मुसलमानों के धार्मिक स्‍थलों पर लोगों के हाथों में उर्दू में छपी मन की बात वाली वो किताब नजर आ रही है जिसमें भाजपा ने अब तक क्‍या-क्‍या किया है, इसका जिक्र है।

वहीं दरगाहों पर मोदी है तो मुमकिन के पोस्‍टर लगवाए गए हैं। इसकी वजह है कि यहां पर बड़ी संख्‍या में मुस्लिम समुदाय के लोग आते हैं। उन्‍हें भाजपा ये समझाने की कोशिश कर रही है ताकि उन्‍हें ये बताया जा सके कि भाजपा क्‍यों जरूरी है।

उत्‍तर प्रदेश के भाजपा प्रवक्‍ता राकेश त्रिपाठी ने वन इंडिया से इस बारे में बात की। उन्‍होंने अल्‍पसंख्‍यक वोटरों को लेकर भाजपा के चुनावी अभियान के बारे में बात करते हुए कई खुलासे किए ।

राकेश त्रिपाठी ने बताया उत्‍तर प्रदेश में भाजपा ने यूपी में एक बड़ा प्रयोग किया था कि पसमांदा समुदाय से आने वाले दानिश आजाद को मंत्री बनाया, इससे उत्‍तर प्रदेश के पसमांदा समेत सभी मुसलमानों के मन में भाजपा के लिए एक बेहतर छवि बनी।

वहीं तीन महीने पहले ही भाजपा ने "शुक्रिया मोदी भाई जान" नाम से एक अभियान भी चलाया। जिसके तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जो योजनाएं चलाई जा रही हैं उनके जो लाभार्थी हैं, उन्‍हें चिन्हित करके उनके घर जाकर भाजपा संपर्क कर रही है।

भाजपा प्रवक्‍ता ने बताया इस अभियान का उद्देश्‍य फ्री आवास, पेयजल, मुफ्त आनाज समेत अन्‍य योजनाओं के जो लाभार्थी हैं उनके घर में पहुंच कर उन्‍हें ये एहसास दिलाना कि ये मोदी जी के कारण इन योजनाओं का लाभ आपको मिला है और उन्‍हें भाजपा के साथ जोड़ा जाए। जिसका पॉजिटिव रिजर्ट देखने का मिल रहा है, पूरे बड़ी संख्‍या में अल्‍पसंख्‍यक भाजपा से जुड़ रहे हैं।

राकेश त्रिपाठी ने मुताबिक यूपी में पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई योजनाओं का लोकसभा चुनाव परिणाम में असर भी दिखेगा। उन्‍होंने कहा इसके साथ ही यूपी में योगी सरकार में लॉ एंड ऑर्डर जो बेहतर हुआ है उससे कामकाजी मुसलमान चाहे वो हतकरघा चलाने से संबंधित मुसलमाना हो या अन्‍य कारगर मुसलाम हो उसे लगता है कि यूपी में भाजपा की सरकार आने से कोई दंगे नहीं हो रहे हैं। अमन पसंद मुसलमानों में एक सकारात्‍मक भावना आई है। जिसका असर यूपी में अवश्‍य दिखाई देगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+