छत्तीसगढ़ Naxalite Attack: CM भूपेश की दो टूक- शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी, रमन सिंह बोले- इंटर स्टेट ऑपरेशन जरूरी
Chhattisgarh Dantewada Naxalite Attack के बाद घटनास्थल पर अतिरिक्त सुरक्षा बल को भेजा गया। हमले में शहादत पर राज्य के अलावा केंद्र सरकार ने भी शोक जताया। गृह मंत्री ने मदद का भरोसा दिलाया।

Naxalite Attack Live Updates: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में आज फिर नक्सलियों ने एक नृशंस घटना को अंजाम दिया है। यहां के अरनपुर में डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) फोर्स को लेकर जा रहे वाहन पर IED हमला हुआ है। जिसमें 10 जवान और एक ड्राइवर शहीद हो गए हैं। इस घटना पर गहरा दुख जताते हुए सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि नक्सलियों को छोड़ा नहीं जाएगा। पीएम मोदी ने भी शोक जताया। गृह मंत्री ने सीएम से जानकारी ली और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
LIVE Feed
नक्सली हमले पर पूर्व CM रमन सिंह का बयान- और ताकत लगाएं भूपेश बघेल
छत्तीसगढ़ के पूर्व CM और भाजपा नेता रमन सिंह ने रायपुर में कहा, इंटर स्टेट जॉइंट ऑपरेशन और सर्च ऑपरेशन को बढ़ाने की जरूरत है.... ये(भूपेश बघेल) बार-बार बोलते हैं कि (नक्सलवाद) समाप्ति की ओर है लेकिन इस तरह की बड़ी-बड़ी घटनाएं होती जा रही हैं। अच्छा होगी कि शक्ति और लगाएं।
नक्सली हमले में शहीद जवानों के नाम
प्रधान आरक्षक जोगा सोढी, प्रधान आरक्षक मुन्ना राम कड़ती, प्रधान आरक्षक संतोष तामो, नव आरक्षक दुल्गो मण्डावी, नव आरक्षक लखमू मरकाम, नव आरक्षक जोगा कवासी, नव आरक्षक हरिराम मण्डावी, सैनिक राजू राम करदम, सैनिक जयराम पोड़ियाम, सैनिक जगदीश कवासी और निजी वाहन चालक धनीराम यादव।














Click it and Unblock the Notifications