CG: क्रेडा को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार, ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ को तीसरी बार दिलाया सम्मान
CHHATTISGARH: छत्तीसगढ़ को एक बार फिर राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। शुक्रवार को नई दिल्ली में आयोजित समारोह में छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण यानी क्रेडा को ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए स्टार परफॉर्मेंस अवार्ड से नवाज़ा गया है।

21 सितम्बर को सोसाईटी ऑफ एनर्जी इजीनियर्स एण्ड मैनेजर्स सीम की तरफ से आयोजित 8वें नेशनल एनर्जी मैनेजमेंट अवार्ड समारोह में यह सम्मान दिया गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस पुरस्कार के लिए क्रेडा की टीम समेत समस्त प्रदेशवासियों को बधाई दी है।
ज्ञात हो कि लगातार 03 सालों से सीम द्वारा ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्य नामित एजेंसी के रूप में क्रेडा को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। क्रेडा द्वारा विगत 11 वर्षों में छत्तीसगढ़ में ऊर्जा संरक्षण और ऊर्जा दक्षता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की गई है।
क्रेडा ने ग्रामीण क्षेत्र में ऊर्जा दक्ष उपकरणों को बढ़ावा देने के मकसद से कुल 77 ग्रामों को मॉडल ऊर्जा दक्ष ग्रामों में विकसित किया है। इसी प्रकार 56 स्वास्थ्य केन्द्रों को मॉडल ऊर्जा दक्ष स्वास्थ्य केन्द्र और 376 शासकीय स्कूलों को मॉडल ऊर्जा दक्ष शासकीय स्कूलों के तौर पर विकसित किया गया है। स्कूली छात्र छात्राओं को ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूक करने के मकसद सेक्रेडा द्वारा कुल 603 स्कूलों में ऊर्जा क्लब का गठन किया गया है और आगामी साल में 1 हजार से भी ज्यादा शैक्षणिक संस्थानों में ऊर्जा क्लब गठन किये जाने का लक्ष्य है।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ की CHALK परियोजना को विश्व बैंक और भारत सरकार से मंजूरी












Click it and Unblock the Notifications