छत्तीसगढ़ः पिछले 24 घंटे में मिले कोरोना संक्रमण के 2491 नए मरीज, पिछले तीन दिन में 64 की मौत

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 2491 नए मरीज मिले हैं। बीते गुरुवार को सबसे अधिक दुर्ग जिले में 913 जबकि रायपुर में 550 केस मिले हैं। वहीं पिछले तीन दिन में करीब 64 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रदेश में फरवरी में 134 और जनवरी में 330 मौत हुई थी। वहीं मार्च में अब तक 180 से ज्यादा मौत हो चुकी है। बता दें कि 4 हजार से ज्यादा एक्टिव केस के चलते दुर्ग जिला प्रदेश में पहले नंबर पर है।

chhattisgarh corona update 2491 new covid 19 patient

कोरोना डेथ ऑडिट समिति के अध्यक्ष डॉ. सुभाष पांडे का कहना है कि प्रदेश में कोरोना से मौतों में कोमॉर्बिटिडी यानी मरीज को दूसरी बड़ी बीमारियां होना बड़ा कारण है। जिनकी मौत हो रही हैं, उनमें अधिकांश कैंसर, हार्ट, हाइपरटेंशन, किडनी, ब्रेन हैमरेज, डायबिटीज, एनीमिया, टीबी या एचआईवी जैसी गंभीर बीमारियों के मरीज भी थे। वहीं छत्तीसगढ़ सरकार ने मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया है। अगर कोई भी व्यक्ति बिना मास्क के घूमता हुआ नजर आया तो उसपर 500 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।

निजी अस्पतालों को कुल बेड के आधे में ऑक्सीजन सिस्टम लगाना होगा। कोरोना के मरीजों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग ने इस बारे में निर्देश जारी किया है। हेल्थ डायरेक्टर ने सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को पत्र लिखकर इस निर्देश को सख्ती से पालन कराने को कहा है। रायपुर में ही सरकारी, निजी अस्पतालों व कोरोना केयर सेंटरों को मिलाकर 5900 से ज्यादा बेड हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+