छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का दावा, दोनों चरणों में मिलेगा कांग्रेस को बहुमत

CHHATTISGARH CONGRESS: छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने दावा किया है कि 75 सीटों के साथ प्रदेश में फिर से कांग्रेस की भरोसे की सरकार बनेगी। शनिवार को एक बयान जारी करते हुए उन्होंने कहा कि पहले और दूसरे चरण दोनों में ही कांग्रेस को बहुमत मिलेगा। किसानों को 2640 रू. में धान खरीदी, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, आरक्षण संशोधन विधेयक पर भाजपा धोखेबाजी तथा कांग्रेस सरकार की योजनाएं कांग्रेस के तरफ से चुनावी मुद्दा है। इधर भाजपा ने भी अपनी जीत का दावा किया है।

DEEPAK BAIJ

बैज ने आगे कहा कि भाजपा के पास तो जनता के पास जाने के लिये मुद्दे ही नहीं है। न तो भाजपा मोदी सरकार के कामों की चर्चा कर रही और न ही भाजपा अपने 15 साल के कुशासन के बारे में चर्चा करने का साहस दिखा पा रही और उसको उठाने के लिये कांग्रेस सरकार ने कोई अवसर छोड़ा ही नहीं है। कांग्रेस की सरकार ने हर वर्ग के लिये काम किया है। इससे भाजपा मुद्दाविहीन हो चुकी है। वह सांप्रदायिकता के सहारे चुनाव में जाना चाहती है। जिसे छत्तीसगढ़ की जनता पसंद नहीं करते है।

कांग्रेस सांसद दीपक बैज ने कहा कि चुनाव में कांग्रेस के पास बताने के लिये अपने सरकार के गौरवशाली जनहित के काम है। हमारी सरकार ने अपने जन घोषणा पत्र के 95 प्रतिशत वायदों को पूरा किया है। छत्तीसगढ़ में भाजपा मुद्दाविहीन है। इसके विपरीत कांग्रेस के पास अपनी सरकार के साढ़े चार सालों के काम की लंबी फेहरिस्त है।

उन्होंने आगे कहा कि 400 यूनिट तक बिजली बिल आधा किया, स्वामी आत्मानंद स्कूल, गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण कृषि मजदूर न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, दाई दीदी क्लिनिक, हाट बाजार क्लिनिक, मुख्यमंत्री शहरी स्वास्थ्य योजना, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सुविधा योजनाओं से प्रदेश के आम आदमी का भरोसा कांग्रेस के प्रति बढ़ा है।

दीपक बैज ने अपनी पार्टी के पक्ष में कहा कि जनता, कांग्रेस सरकार बनाम भाजपा के 15 साल की तुलना कर रही है। भाजपा ने 2003 में आदिवासियों को 10 लीटर दूध वाली गाय देने का वायदा किया था, हर आदिवासी परिवार से एक को सरकारी नौकरी का वायदा किया था, पूरा नहीं किया। कांग्रेस सरकार ने आदिवासियों से किये वादों को पूरा किया।

यह भी पढ़ें हसदेव अरण्य मामले में बोले पीसीसी चीफ दीपक बैज, कोल खनन रद्द होना भूपेश सरकार की बड़ी जीत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+