छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने अपनी मीडिया टीम में किया विस्तार, जारी की गई प्रवक्ताओं की नई सूची
छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के कांग्रेस मीडिया विभाग की नई सूची जारी की गई है। बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज और प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने इसके साथ ही संयुक्त महासचिवों की भी नियुक्ति की है।

कांग्रेस मीडिया विभाग में प्रवक्ताओं और मीडिया पैनलिस्ट की बड़ी लिस्ट जारी की गई है।
नई सूची के मुताबिक सुशील आनंद शुक्ला को संचार विभाग के अध्यक्ष की जिम्मेदारी दोबारा मिली है। वहीं सुरेन्द्र शर्मा, शिशुपाल शोरी सहित 7 वरिष्ठ प्रवक्ता के लिस्ट में शामिल किये गए हैं।
19 नेता प्रवक्ता, टीबी डिबेट के लिए 39 मीडिया पैनेलिस्ट नियुक्त किये गए हैं. वहीं 7 कार्यकर्ता मीडिया समन्वयक बनाए गए हैं।
यह भी पढ़ें CM भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ वासियों को रक्षाबंधन पर्व की दी शुभकामनाएं












Click it and Unblock the Notifications