Chhattisgarh: सीएम विष्णुदेव साय का जनसम्पर्क जारी, शनिवार करेंगे बस्तर, दुर्ग और धमतरी जिले का दौरा

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 6 जनवरी को बस्तर, दुर्ग और धमतरी जिले के दौरे पर रहेंगे। सीएम साय निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक सवेरे 9.40 बजे राज्य अतिथि गृह 'पहुना' से कार द्वारा रवाना होकर 10 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित न्यू सर्किट पहुंचेंगे, वहां से 10.40 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर सुबह 11.50 बजे मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट जगदलपुर पहुंचेंगे।

sai

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर में दोपहर 12 बजे ''संभाग स्तरीय कार्यकर्ता सम्मान समारोह'' में शामिल होंगे। इसके बाद सीएम दोपहर 2 बजे जगदलपुर के मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 2.50 बजे दुर्ग पहुंचेंगे और दोपहर 3 बजे दुर्ग में ''संभाग स्तरीय कार्यकर्ता सम्मान समारोह'' में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद सीएम शाम 5 बजे दुर्ग से कार द्वारा रवाना होकर शाम 6.30 बजे धमतरी जिले के ग्राम परसवानी पहुंचेंगे और वहां स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। सीएम विष्णुदेव साय ग्राम परसवानी से रात्रि 8 बजे कार द्वारा रवाना होकर रात्रि 9 बजे राजधानी रायपुर स्थित राज्य अतिथि गृह 'पहुना' लौट आएंगे।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में भारत स्काउट एंड गाइड की बढ़ेंगी गतिविधियां, राज्य इकाई के अध्यक्ष बने शिक्षा मंत्री बृजमोहन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+