छत्तीसगढ़ में भारत स्काउट एंड गाइड की बढ़ेंगी गतिविधियां, राज्य इकाई के अध्यक्ष बने शिक्षा मंत्री बृजमोहन
Chhattisgrh News: छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल से भारत स्काउट एंड गाइड संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने गुरुवार सौजन्य मुलाकात कर उन्हें भारत स्काउट एंड गाइड छत्तीसगढ़ इकाई के अध्यक्ष बनने का आग्रह किया, जिसे बृजमोहन अग्रवाल ने स्वीकार करके कर लिया है। इस प्रकार वह भारत स्काउट एंड गाइड राज्य इकाई के अध्यक्ष बन गए हैं। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री भारत स्काउट एंड गाइड के राज्य इकाई के पदेन अध्यक्ष होते हैं।

इस अवसर पर शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि भारत स्काउट एंड गाइड सेवा भावना से कार्य करने वाली संस्था है, जिसकी गतिविधियों को बढ़ाने की आवश्यकता है। आने वाले वक़्त में इसको अंतर्राष्ट्रीय स्तर का बनाया जायेगा। प्रदेश में सामाजिक एवं अन्य कार्यक्रमों में स्काउट एंड गाइड के सदस्यों को वालंटियर के तौर पर शामिल किया जाए।
बृजमोहन अग्रवाल ने बताया कि अयोध्या में 22 जनवरी को श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें वॉलेंटियर के तौर पर व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी स्काउट एंड गाइड की होगी। इस अवसर पर कार्यक्रम में राज्य मुख्य आयुक्त स्काउट एंड गाइड और पूर्व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर, कार्यकारी अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, राज्य सचिव कैलाश सोनी, सोमनाथ यादव सहित बड़ी संख्या में स्काउट एंड गाइड के छत्तीसगढ़ इकाई के सदस्य मौजूद थे।












Click it and Unblock the Notifications