Chhattisgarh: सीएम विष्णुदेव साय का सूरजपुर दौरा, बिंझिया समाज के सम्मेलन में हुए शामिल
Chhattisgarh: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंगलवार को सूरजपुर जिले के जमदेई में आयोजित 'अखिल भारतीय बिंझिया समाज के महासम्मेलन और अभिनंदन समारोह' को सम्बोधित करते हुए कहा है कि पीएम नरेन्द्र मोदी जी की सहृदयता से बिंझिया जाति सहित 12 जातियों को जनजाति का दर्जा मिला।

सालों से बिंझिया समाज जनजाति का दर्जा प्रदान करने के लिए मांग कर रहा था। साय ने कहा कि मांग के प्रति संवेदनशीलता दिखते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने बिंझिया समाज सहित बारह जातियों को जनजातियों की सूची में शामिल किया, इन जातियों को विकास की मुख्यधारा में शामिल होने का मौका मिला। उन्होंने आगे कहा कि आज बहुत खुशी है कि बिंझिया समाज समेत 12 जातियों के बच्चों का जाति प्रमाण पत्र बन रहा है और शासन की योजनाओं का लाभ इन वर्गों को मिल रहा है।
सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि वह जब केंद्र में राज्यमंत्री थे, तब लगातार बिंझिया समाज सहित 12 जातियों को अनुसूचित जनजाति वर्ग में शामिल करने के लिए लगातार प्रयास किए थे। उन्होंने जानकारी दी कि लोकसभा व राज्यसभा में इस वर्ग की पीड़ा और समस्याओं को संसद में जोर-शोर से उठाया गया ताकि आदिवासी भाई-बहनों के साथ न्याय हो सके। सीएम विष्णुदेव साय ने 12 जातियों को जनजातियों की सूची में शामिल करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के प्रति आभार प्रकट किया।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस अवसर पर मां कुदरगढ़ी मंदिर में रोप वे की स्वीकृति की घोषणा की और देवीपुर महामाया मंदिर से पंपापुर रोड चौड़ीकरण के लिए 4.5 करोड़ रुपए, देवीपुर से नौवापर मार्ग में जोगीगुड़ा नाले में पुलिया निर्माण के लिए 3 करोड़ रूपए की स्वीकृति, 50 सीटर बालिका छात्रावास की मंजूरी, जमदेई में 20 लाख रूपए की लागत से सामुदायिक भवन की स्वीकृति की घोषणा की।मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हम मोदी जी की गारंटी में किए गए हर वायदे को पूरा करेंगे।
यह भी पढ़ें Chhattisgarh: सीएम विष्णुदेव साय पहुंचे पाटन सदन, नंदकुमार बघेल के पार्थिव शरीर पर किया पुष्प अर्पित












Click it and Unblock the Notifications