Chhattisgarh: सीएम विष्णुदेव साय पहुंचे पाटन सदन, नंदकुमार बघेल के पार्थिव शरीर पर किया पुष्प अर्पित
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजधानी रायपुर स्थित पाटन सदन पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता स्वर्गीय नंदकुमार बघेल के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री बघेल एवं उनके परिजनों से भेंटकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। उन्होंने ईश्वर से परिवारजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, विधायक श्री किरण सिंहदेव ने भी स्वर्गीय श्री नंदकुमार बघेल को श्रद्धांजलि दी।
ज्ञात हो कि ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के पिता, नंद कुमार बघेल का कल सोमवार को निधन हो गया था। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे और बीते तीन माह से अस्पताल में भर्ती थे। नंद कुमार बघेल बीते तीन महीनों से अस्वस्थ चल रहे थे। राजधानी रायपुर स्थित एक निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। सोमवार सुबह करीब 6 बजे नंदकुमार बघेल ने अस्पताल में अंतिम सांस ली। नंद कुमार बघेल के दिमाग में खून का थक्का जमा था। इसके साथ ही उन्हें निमोनिया हो जाने से पूरे शरीर मे इंफेक्शन फैल गया था, जिसकी वजह से उन्हें वेंटीलेटर पर भी रखा गया था।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के कांकेर में बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या, किरण सिंहदेव बोले- शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी












Click it and Unblock the Notifications