Chhattisgarh: सीएम विष्णुदेव साय ने कसा राहुल गांधी पर तंज, कहा- खयाली पुलाव पका रहे हैं राहुल गांधी
Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को कहा कि राहुल गांधी देश की जनता को गुमराह करने का काम कर रहे हैं, कभी बोलते हैं कि संविधान खतरे में है तो कभी बोलते है आरक्षण समाप्त हो जाएगा। जबकि मोदी जी कह चुके हैं कि न संविधान खतरे में है, न किसी का आरक्षण समाप्त होगा। ये लोग जनता का विश्वास खो चुके हैं, जनता इन पर विश्वास करने वाली नहीं है।
राहुल गांधी के यह कहने पर कि ये चुनाव मोदी जी के हाथ से निकल चुका है, पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रतिक्रिया दी है। साय ने पत्रकारों से कहा कि राहुल गांधी ख़याली पुलाव पकाते रहेंगे, उनके पास कोई मुद्दा नहीं है, मुद्दाविहीन हो गए हैं। इस चुनाव में कांग्रेस की और दुर्गति होने वाली है।

हेमंत सोरेन को जेल भेजे जाने वाले सवाल का जवाब देते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने कहा कि जैसी करनी वैसी भरनी। यह झारखंड के लिए शर्म की बात है कि एक मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार कर रहा है। कोई अच्छे कार्य के लिए वह जेल नहीं गए हैं, भ्रष्टाचार के मामले पर जेल गए हैं।
यह भी पढ़ें CG: सीएम विष्णुदेव ने दसवीं और बारहवीं के उत्तीर्ण विद्यार्थियों को दी बधाई












Click it and Unblock the Notifications