छत्तीसगढ़: शहीद जवानों को CM विष्णुदेव साय ने दी श्रद्धांजलि, कहा- खत्म करके रहेंगे नक्सलवाद

Chhattisgarh News: नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बस्तर जिले के करनपुर स्थित 201 कोबरा सीआरपीएफ कैंप पहुंचे। यहां सीएम साय ने शहीद जवानों के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

सीएम साय ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, 'दिल से निकलेगी न मर कर भी वतन की उल्फ़त, मेरी मिट्टी से भी ख़ुशबू-ए-वफ़ा आएगी।' बता दें कि सीएम साय के साथ शहीद जवानों को डिप्टी सीएम एवं गृहमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप, विधायक चित्रकोट विनायक गोयल, डीजीपी अशोक जुनेजा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी श्रद्धांजलि दी।

Chhattisgarh CM Vishnudev Sai

बता दें कि छत्तीसगढ़ के सुकमा और बीजापुर के सीमावर्ती क्षेत्र टेकलगुड़ेम गांव में 30 जनवरी को सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में तीन जवान शहीद हो गए,जबकि 14 जवान घायल हो गए थे। घायल हुए जवानों को एयरलिफ्ट कर रायपुर भेजा गया था। फ़िलहाल घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है।

ऐसा बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों की ओर से टेकलगुड़ेम में नया सुरक्षा कैंप स्थापित करते समय नक्सलियों ने गोलीबारी की। बलिदान हुए सुरक्षा बल के जवानों में कोबरा 201 बटालियन के आरक्षक देवन सी और पवन कुमार और सीआरपीएफ 150 बटालियन का जवान लाम्बधर सिन्हा शामिल है।

इस हमले के बाद सीएम साय ने घायलों से मुलाकात की थी। उन्होंने कहा था कि राज्य में नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई और तेज होगी। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद अब अपने खात्मे की ओर है। लड़ाई हम जीतेंगे। हम आने वाले समय में नक्सलवाद को खत्म करके रहेंगे। उन्होंने कहा कि आम जनता तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने के लिए शासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने सुदूर वनांचल में नये कैंप स्थापित किए जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+