Chhattisgarh: सीएम विष्णुदेव साय ने एमपी के हरदा में पटाखा फैक्ट्री हादसे पर जताया दुख
Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मध्यप्रदेश के हरदा में आज एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट में 11 लोगों की मृत्यु और बड़ी संख्या में लोगों के घायल होने की घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री साय ने इस दुर्घटना में दिवंगत लोगों के परिजनों के प्रति शोक-संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

ज्ञात हो कि आज मंगलवार को मध्य प्रदेश के हरदा में एक पटाखा फैक्ट्री में अचानक बड़ा धमाका होने से 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं। इस ब्लास्ट से पूरा शहर हिल गया। जानकारी के मुताबिक आसपास के लगभग 50 घर आग की चपेट में आ गए हैं. वहीं, जान बचाने के लिए लोग इधर उधर भागते नजर आये। मगरधा रोड स्थित एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में सुबह विस्फोट होने के पश्चात भीषण आग लग गई।
यह भी पढ़ें Raipur: डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने किया छत्तीसगढ़ रीजनल साईस सेन्टर का औचक निरीक्षण












Click it and Unblock the Notifications