Raipur: डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने किया छत्तीसगढ़ रीजनल साईस सेन्टर का औचक निरीक्षण

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के उप मख्यमंत्री मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को छत्तीसगढ़ रीजनल साईस सेन्टर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने रीजनल साइंस सेन्टर वैज्ञानिकों एवं अधिकारियों से चर्चा करने के साथ ही योजनाओं एवं परियोजनाओं की जानकारी ली। उप मुख्यमंत्री शर्मा ने निरीक्षण के दौरान बताया कि प्रदेश में चल रही शासन की विभिन्न निर्माण संबंधित परियोनाओं की मानिंटरिंग रिमोट सेंसिंग तकनीक के माध्यम से किया जाएगा।

cg news

विजय शर्मा ने प्रदेश भर से आने वाले छात्र-छात्राओं, शोधार्थियों के विज्ञान के प्रति रुझान विकसित किये जाने की दिशा में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के संस्थाओं द्वारा किये जा रहे कार्यकमों की प्रशंसा की और आधुनिक विज्ञान की दिशा में विभाग के दायित्वों हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया। उप मुख्यमंत्री शर्मा नेे संस्थानों द्वारा जनहित में किये जा रहे कार्यों में शासन को सहभागी बनाने हेतु मार्गदर्शन दिया।

निरीक्षण के दौरान विधानसभा क्षेत्र कटघोरा के विधायक प्रेमचंद पटेल, छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के महानिदेशक एस.एस. बजाज एवं छत्तीसगढ़ रीजनल साईंस सेन्टर एवं छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के समस्त वैज्ञानिक तथा अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का दूसरा दिन, सदन में गूंजा PDS में गड़बड़ी का मुद्दा, चावल घोटाले की होगी जांच

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+