Lok Sabha Election: दंतेवाड़ा से CM साय ने चुनावी अभियान की शुरुआत
Lok Sabha Election 2024: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बुधवार 20 मार्च को दंतेवाड़ा पहुंचे। यहां सीएम साय ने दंतेश्वरी माई के दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। साथ ही, समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए सीएम साय ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए चुनावी शंखनाद किया।
दंतेवाड़ा से चुनावी अभियान की शुरूआत करते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम भूपेश बघेल पर हमला बोला। सीएम साय ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं में इतनी नाराजगी है कि पूर्व सीएम की मौजूदगी में मंच से पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब पार्टी सत्ता में थी तो वे कभी सीएम से नहीं मिल सके।

इससे पहले मीडिया से बात करते हुए सीएम साय ने कांग्रेस को भी डूबता हुआ जहाज बताया था। सीएम साय ने कहा था कि कांग्रेस पार्टी डूबता हुआ जहाज है और उसकी नाव में छेड़ हो चुका है। कांग्रेस कार्यकर्ता अब अपना नया ठिकाना तलाश रहे है और पार्टी को छोड़-छोड़कर जा रहे है।
इस दौरान मंच से बोलते हुए सीएम साय ने कहा कि हम सभी भाजपा के कार्यकर्ता हैं, ये हमारा सौभाग्य है और मेरे लिए बड़े ही हर्ष की बात है कि आज मां दंतेश्वरी के चरणों में शीश नवा कर दंतेवाड़ा से लोकसभा के प्रचार अभियान की शुरुआत करने का अवसर मिला।
भाजपा के समर्पित और मेहनती कार्यकर्ता इस बार बस्तर में परिवर्तन के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और जनता के आशीर्वाद से बस्तर सहित छत्तीसगढ़ की सभी लोकसभा सीटों पर भाजपा की जीत तय है।












Click it and Unblock the Notifications