बीजेपी पर CM भूपेश बघेल का तंज, कहा- बीजेपी ने नहीं की अब तक कोई घोषणा

CHHATTISGARH: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को कांकेर में आयोजित कांग्रेस की आमसभा में भाजपा पर जमकर हमला बोला। बघेल ने कहा कि बीजेपी किसानों पर अत्याचार करने का कोई अवसर नहीं छोड़ती है। किसानों की आय दोगुनी करने का वादा कर बीजेपी तीन काले कृषि कानून लाती है।

BHUPESH BAGHEL 600 NEW

कांकेर के भानुप्रतापपुर में हुई जनसभा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि जब हम घोषणा करते हैं कि प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदेंगे तो बीजेपी के नेता सवाल करते हैं कि इतनी पैदावार ही नहीं होती है। किसान इतना धान तस्करी करके लाएगा क्या? बीजेपी किसानों को तस्कर कहती है। रमन सिंह जब मुख्यमंत्री थे तो किसानों को बोनस देने का वादा किया था जिससे मुकर गए।

मोदी के प्रधानमंत्री बनते ही बोनस मिलना बंद हो गया: सीएम भूपेश

बघेल ने आगे कहा कि जब कांग्रेस की सरकार बनी तो विधानसभा में सवाल करते हैं कि उन्होंने बोनस का जो वादा किया था उसे कांग्रेस की सरकार कब पूरा करेगी। रमन सिंह खुद दो साल का बोनस दे नहीं पाए और सवाल हमसे करते हैं। बीजेपी सिर्फ चुनावी साल में बोनस देती है।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि जब केंद्र में यूपीए की सरकार में मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे,तो किसानों को 50 से 100 रुपये बोनस मिलता था,लेकिन मोदी के प्रधानमंत्री बनते ही बोनस मिलना बंद हो गया। मैंने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा कि बोनस पर आप रोक लगाए हैं, अनुमति देकर रोक हटाइए। कांग्रेस सरकार छत्तीसगढ़ के किसानों को अपने खजाने से बोनस का भुगतान करेगी, लेकिन मोदी जी ने आज तक अनुमति नहीं दी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि बीजेपी के 15 साल के कुशासन को याद करने की आवश्यकता है। बस्तर में आदिवासियों को नक्सली बताकर फर्जी इनकाउंटर कर दिया जाता था उन्हें जेल में ठूंस दिया जाता था। सालों साल तक जमानत नहीं मिलती थी। आदिवासियों की एक लाख एकड़ जमीन छीन ली गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वण् इंदिरा गांधी जी ने जिन आदिवासियों को जमीन का पट्टा दिया था उसे रमन सिंह ने छीन लिया। कांग्रेस की सरकार बनी तो राहुल जी ने फिर आदिवासियों को जमीन वापस की।

बीजेपी सिर्फ आरोप लगाती

सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि बीजेपी सिर्फ आरोप लगाती है, लेकिन आरोप सिद्ध होना भी चाहिए। महादेव एप संचालकों से उनकी सांठगांठ है। महादेव एप के मालिक को केंद्र सरकार गिरफ्तार नहीं करती है, बल्कि जुआ सट्टा पर 28 %जीएसटी लगा देती है।

बीजेपी ने अब तक नहीं की कोई घोषणा

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारतीय जनता पार्टी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा विपक्ष में है, लेकिन उनके नेताओं ने अभी तक एक भी घोषणा नहीं की है., वहीं कांग्रेस चार घोषणाएं कर चुकी है। प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदी, जातिगत जनगणनाए 17.5 लाख परिवार को आवास और किसानों का ऋण फिर माफ करने की घोषणा कांग्रेस कर चुकी है।

यह भी पढ़ें राहुल गांधी ने की बड़ी घोषणा, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार बनते ही शुरू होगी KG to PG free education scheme

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+