जानिए, The kashmir Files देखने के बाद छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल का Movie Review
नई दिल्ली, 17 मार्च। फिल्म द कश्मीर फाइल्स लगातार चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म को लेकर पिछले कुछ दिनों से राजनीति भी हो रही है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस फिल्म को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। इस बीच छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी फिल्म को देखने के बाद भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। फिल्म देखने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि कश्मीर फाइल्स यह बताती है कि केंद्र में भाजपा के समर्थन की सरकार ने कश्मीरी पंडितों के विस्थापन को रोकने के लिए कुछ नहीं किया।
Recommended Video

भाजपा पर साधा निशाना
बता दें कि भूपेश बघेल ने कांग्रेस के विधायकों को छत्तीसगढ़ के रायपुर में स्थित मॉल में इस फिल्म को देखने के न्योता दिया था। फिल्म को देखने के बाद बघेल ने कहा कि यह आधी पकी फिल्म है, इस फिल्म में सिर्फ हिंसा दिखाने की कोशिश की गई है। कश्मीर फाइल्स में राजनीतिक संदेश भी है कि उस वक्त वीपी सिंह की केंद्र में सरकार थी और भाजपा के समर्थन वाली इस सरकार ने ना तो प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाया और ना ही सेना को भेजा। फिल्म का मुख्य किरदार कहता है कि ना सिर्फ हिंदू, बल्कि बौद्ध, सिख, मुस्लिम हर कोई जो भारत के साथ खड़ा हुआ वह मारा गया।

यह आधी-अधूरी फिल्म
बघेल ने कहा कि मैंने यह फिल्म देखी, देखने के बाद मैं बता रहा हूं कि यह फिल्म आधी अधूरी है, पूरा सच नहीं बताया गया है। इसमे समादान कुछ नहीं है। ऐसी फिल्म जिसमे समाधान नहीं है, उस दिशा में कोई प्रयास नहीं है, कोई संदेश देने की कोशिश नहीं की गई,केवल हिंसा दिखाने की कोशिश की गई है। फिल्म देखने के बाद बघेल ने एक ट्वीट भी किया और लिखा, इस "कश्मीर फाइल्स" फिल्म में कोई संदेश नहीं है, सब आधा अधूरा है। केवल हिंसा दिखाने की कोशिश है। भाजपा वालों के सामने खड़े हो जाओ, तो भाग जाते हैं। भाजपा का कोई व्यक्ति फिल्म देखने नहीं आया।

पीएम मोदी हटाएं सेंट्रल जीएसटी
गौर करने वाली बात है कि भाजपा शासित राज्यों ने फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया है। इस बीच भूपेश बघेल ने पीएम मोदी से अपील की है कि वह फिल्म को देशभर में टैक्स फ्री करने के लिए इसपर से सेंट्रल जीएसटी को हटा दें। गौर करने वाली बात है कि कश्मीर फाइल्स फिल्म लगातार विवादों में बनी हुई है। आलोचकों का आरोप है कि फिल्म के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने अपनी सहूलियत के हिसाब से तथ्यों को फिल्म में दिखाया है, जिससे एक समुदाय विशेष के खिलाफ नफरत पैदा की जा सके।












Click it and Unblock the Notifications