CHHATTISGARH: सीएम भूपेश बघेल ने कोदो और कुटकी का बढ़ाया समर्थन मूल्य, जानिये किसानों को मिलेगा कितना लाभ
KODO KUTKI MSP: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार को रायपुर में गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों के बैंक खातों में 9.65 करोड़ रूपए अंतरित किए। इस राशि में गोबर विक्रेताओं को 4.93 करोड़ रूपए, गौठान समितियों को 1.45 करोड़ रूपए, स्व-सहायता समूहों की 1.14 करोड़ रूपए की लाभांश राशि के साथ ही गौठान समिति के सदस्यों को 2.26 करोड़ रूपए की मानदेय राशि शामिल है।

गोधन न्याय योजना के तहत हितग्राहियों को आज वितरित की गई राशि को मिलाकर 588.83 करोड़ रूपए का भुगतान किया जा चुका है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री बघेल ने कोदो और कुटकी के समर्थन मूल्य में वृद्धि की घोषणा की। सीएम भूपेश बघेल ने कोदो का समर्थन मूल्य 3000 रुपए प्रति क्विंटल से बढ़कर 3200 रुपए प्रति क्विंटल करने तथा कुटकी का समर्थन मूल्य 3100 रुपए प्रति क्विंटल से बढ़कर 3350 रुपए प्रति क्विंटल करने की घोषणा की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि केंद्र सरकार कोदो तथा कुटकी का समर्थन मूल्य घोषित नहीं करती है। राज्य सरकार द्वारा कई बार केंद्र से कोदो और कुटकी का समर्थन मूल्य घोषित करने का आग्रह किया गया लेकिन केंद्र सरकार द्वारा इसकी घोषणा नहीं की गई, इसलिए छत्तीसगढ़ के मिलेट्स उत्पादक किसानों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा कोदो- कुटकी का समर्थन मूल्य घोषित किया जा रहा है।
कोदो का समर्थन मूल्य वर्ष 2022-23 में 3000 प्रति क्विंटल था, जिसे बढ़ाकर 3200 रुपए प्रति क्विंटल करने तथा कुटकी का समर्थन मूल्य 3100 रुपए प्रति क्विंटल था,उसे बढ़ाकर 3350 प्रति क्विंटल करने की घोषणा की गई। इसके अलावा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा इस वर्ष धान की खरीदी 1 नवंबर से प्रारंभ होगी राज्य सरकार द्वारा इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में महुआ बोर्ड का होगा गठन, भूपेश बघेल कैबिनेट ने लिया फैसला












Click it and Unblock the Notifications