छत्तीसगढ़: सीएम भूपेश बघेल ने अधिक से अधिक डाईकवाल बनाने के दिए निर्देश, भू-जल संरक्षण में होगा लाभ

रायपुर, जुलाई 9। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने वन एवं जलवायु परिवर्तन और आवास एवं पर्यावरण विभाग के कार्यों की गहन समीक्षा की। इस संबंध में आज उनके निवास कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने राज्य में वनों के संरक्षण और संवर्धन की बात कही। इसके साथ ही आदिवासी और वनवासियों के उत्थान की दिशा में कार्य करने के निर्देश दिए।

bhupesh baghel

लोगों के साथ वन्य जीवों का भी ख्याल

बैठक में सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि नरवा विकास योजना के तहत राज्य के वनांचल में भू-जल संरक्षण और संवर्धन की दिशा में काफी कार्य किया जा रहा है, जो यहां के निवासियों के लिए काफी अहम है। लोगों के साथ-साथ वन्य जीवों के लिए भी पानी की सुविधा बेहतर होगी।

डाईकवाल बनाने पर प्राथमिकता

बैठक में सीएम ने निर्देश दिए कि नदी-नालों में जहां फ्रेक्चर्स हैं, वहां भू-जल संरक्षण के लिए डाईकवाल बनाने पर प्राथमिकता दी जाए। इस कदम से क्षेत्र में भू-जल का स्तर बढ़ेगा। इसके अलावा, सीएम ने शहतूत के प्लांटेशन को बढ़ावा देने की बात कही, जिसको मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना के प्रदर्शन कार्यक्रम के अंतर्गत भी शामिल किया जाए। वहीं, टिश्यू कल्चर से अच्छी गुणवत्ता के बांस के पौधे तैयार करके उनके प्लांटेंशन को वनों में लगाए जाने के भी निर्देश दिए गए।

महिलाओं और ग्रामीणों को प्रशिक्षण

सीएम ने चारे की वर्षभर उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए चारे से साईलेज तैयार करने की बात कही। इस कार्य के लिए महिला स्व-सहायता समूहों और ग्रामीणों को प्रशिक्षण देने की भी बात की, ताकि उनकी आय भी सुनिश्चित हो।

मल्टीएक्टिविटी केन्द्रों से 45 करोड़ रूपए की आय

बैठक में जानकारी दी गई कि वन क्षेत्रों के गांवों में 168 स्थानों में मल्टीएक्टिविटी केन्द्र की शुरुआत की गई है। इसमें महिलाएं सबई रस्सी, टोकनी, मरवाही वन मंडल में ढेंकी चावल निर्माण, वनोपजों के प्रसंस्करण, सिलाई, चाय की खेती, बांस से ट्री गार्ड का निर्माण, बतख पालन, कडकनाथ, कोसा लाख पालन, सीताफल आईसक्रीम निर्माण, तिखुर उत्पादन और प्रसंस्करण जैसी आयमूलक गतिविधियां संचालित कर रही हैं। बताया ये भी गया कि पहले राज्य में मल्टीएक्टिविटी केन्द्रों का सलाना टर्न ओवर ढाई से 3 करोड़ का था, जो अब 45 करोड़ रूपए की राशि तक पहुंच गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+