'बस थोड़ा सा और दम,पहले से भी बड़ी जीत...' छत्तीसगढ़ में मतदान के बीच बोले सीएम भूपेश बघेल

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में दूसरे और अंतिम चरण के लिए 70 विधानसभा सीटों के लिए मतदान की प्रक्रिया जारी है। राज्य में अभी तक शांतिपूर्वक मतदान हो रहा है। मतदान को लेकर आम-आदमी में काफी उत्साह दिख रहा है और सभी लोग अपने वोट देने के लिए पोलिंग बूथ पर पहुंच रहे है।

इस बीच कांग्रेस नेता और छत्तीगगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश की जनता से वोट डालने का आग्रह किया। उन्होंने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल से एक पोस्ट करते हुए लिखा, 'गजब! प्रदेश भर से आ रही खबरें उत्साहजनक है, मतदाताओं में मतदान को लेकर बहुत उत्साह है।

bhupesh baghel

इतना ही नहीं, उन्होंने लिखा कि सभी लोग सुनिश्चित करें कि उनके जानने वाले सब लोग अपना वोट जरूर डालें,बस थोड़ा सा और दम,पहले से भी बड़ी जीत ला रहे हैं हम।' इस दौरान मीडिया से बात करते हुए सीएम बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में मतदान जबरदस्त हो रहे हैं। हम ही जीतेंगे... 75 सीट हमें मिलने वाली है।

आम आदमी के साथ ही साथ, वीआइपी लोग भी मतदान करने के लिए पोलिंग बूथ पहुंच रहे हैं। बीजेपी-कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने सुबह पोलिंग बूथ पर पहुंचकर वोटिंग की। 3 दिसंबर को मतदान का नतीजा आएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+