CG Election: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का बड़ा ट्रंप कार्ड, 20 से ज्यादा महिलाओं को विधानसभा टिकट देने की तैयारी
Chhattisgarh Assembly Election 2023: देश में महिला आरक्षण विधेयक बिल पास होने के बाद अब कांग्रेस पार्टी छत्तीसगढ़ में महिलाओं को लेकर बड़ा दांव खेलने की तैयारी में जुट गई है। कांग्रेस की छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा ने विधानसभा चुनाव में ज्यादा महिलाओं को टिकट देने की बात कही है।
सैलजा ने कहा कि बैठक में यह आम सहमति बनी है कि कांग्रेस की तरफ से हर संसदीय क्षेत्र से कम से कम दो महिलाओं को प्रतिनिधित्व की मौका मिले। टिकट बंटवारे को लेकर चर्चा के बीच कुमारी सैलजा के इस बात से कयास लगाए जा रहे हैं कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव में 20 से अधिक महिलाओं को प्रत्याशी बन सकती है। बतादें कि वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने 13 महिलाओं को टिकट दिया था।

बता दे कि शनिवार को मुख्यमंत्री निवास में प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक हुई थी। बैठक छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल, प्रभारी कुमारी सैलजा, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, उपमुख्यमंत्री TS सिंहदेव, विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत मौजूद रहे। बैठक के बाद प्रभारी कुमारी सैलजा ने जानकारी दी की कांग्रेस प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र से 2 महिलाओं को टिकट देने का प्रयास कर रही है। इस पर लगातार मंथन चल रहा है।
उन्होंने कहा कि 2013 के चुनाव में भी कांग्रेस ने महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा टिकट दिया था। बता दें 2018 की विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 13 महिलाओं को प्रत्याशी बनाया था। इनमें से 10 महिलाओं की जीत हुई थी। जबकि भाजपा ने 14 महिलाओं को टिकट दी इनमें से मात्र 1 की जीत हुई। वही दूसरी ओर संसद में महिला आरक्षण विधेयक पारित होने के बाद दोनों पार्टियों की रणनीति लगातार बदलती हुई दिख रही है।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं। वैसे-वैसे कांग्रेस और बीजेपी समेत तमाम पॉलिटिकल पार्टियों ने छत्तीसगढ़ में अपनी ताकत झोंक दी है। जहां एक ओर भाजपा की तरफ से 21 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट आ चुकी है। वहीं कांग्रेस में टिकट को लेकर अभी भी मंथन चल रहा है।
कांग्रेस 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर प्रदेश में भरोसा यात्रा निकालेगी। यह प्रदेश के 90 विधानसभा क्षेत्रों से एक साथ निकलेगी। इसके लिए अलग-अलग नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस यात्रा के जरिए कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचने का प्रयास करेगी।












Click it and Unblock the Notifications