Kanker Encounter: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले मुठभेड़ में 2 नक्सली ढेर, जंगल से मिला तबाही का जखीरा

Kanker Encounter: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के माड़ इलाके में आज सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में डीआरजी के जवानों ने दो नक्सलियों के मार गिराया है। मारे गए नक्सलियों की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है।

मौके से जवानों ने एक इंसास रायफल और एक भरमार बंदूक भी बरामद किया है। एसपी दिव्यांग पटेल ने मुठभेड़ की पुष्टि की है।

Naxalites killed, rifle recovered

कोयलीबेड़ा के चिलपरस और गोमे के पास नक्सलियों की मौजूदगी की खबर थी, जिसके बाद डीआरजी के जवानों की टुकड़ी मौके पर रवाना की गई थी। सुबह करीब साढ़े 7 बजे घात लगाए बैठे नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग कर दी। जवानों ने भी तत्काल मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्यवाही करते हुए नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया, करीब एक घंटे तक चली मुठभेड़ के बाद नक्सली जंगल का आड़ लेकर भाग खड़े हुए है।

मौके की सर्चिंग के दौरान दो नक्सलियों के शव, एक इंसास रायफल और एक भरमार बंदूक बरामद की गई है, एसपी दिव्यांग पटेल ने बताया कि जवानों की टुकड़ी अभी जंगल में ही मौजूद है। इलाके में सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है, जवानों की टुकड़ी वापस लौटने के बाद पूरे मामले का खुलासा हों पाएगा।

बता दे की विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही नक्सली एक्टिव मोड पर है। दो दिन पहले ही नक्सलियों ने बड़ी संख्या में बैनर पोस्टर लगाकर चुनाव बहिष्कार का एलान किया था। नक्सलियों कि गतिविधि बढ़ने से पुलिस भी एलर्ट मोड है और लगातर सर्च ऑपरेशन चलाए जा रहे है।

2 दिन पहले नक्सलियों ने फेका था पर्चा

नक्सलियों ने 2 दिन पहले 19 अक्टूबर को कड़मे, मानेगांव, जिराम तराई गांव जाने वाले मार्ग पर नक्सलियों ने भारी मात्रा में बैनर पोस्टर लगाकर विधानसभा चुनाव बहिष्कार करने की बात कही थी और राजनीतिक पार्टियों को मार भगाने की बात कही थी। नक्सलियों द्वारा पर्चा जारी करने के बाद पुलिस टीम ने सर्चिंग बड़ाई और 2 नक्सलियों को मार गिराया है।

संवाद सूत्र: मौसम साहू, कांकेर/छत्तीसगढ़

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+