Chhattisgarh: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहुंचे अपने गृहग्राम बगिया, आमजनों संग मनाई होली

Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को बगिया पंहुचे। उन्होंने जशपुर प्रेस क्लब से संबद्ध पत्रकारों के साथ रंग गुलाल अबीर के साथ फूलों के साथ होली खेलकर होली मनाई। मुख्यमंत्री साय ने यहां सभी पत्रकारों के सुख समृद्धि के साथ उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें होली की बधाई देकर मुंह मीठा कराया।

cg news jpg

सीएम विष्णुदेव साय ने अपने एक्स हेंडल पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि गृहग्राम बगिया स्थित निवास में दिन भर होली की धूम रही। इस अवसर पर क्षेत्र से आए लोगों को सपत्नीक रंग-गुलाल लगाकर रंगोत्सव की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

ज्ञात हो कि रंगों के महापर्व होली के अवसर पर सीएम विष्णुदेव साय ने गृह ग्राम बगिया स्थित मुख्यमंत्री आवास में होली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन रखा था।

यह भी पढ़ें सीएम विष्णुदेव साय ने परिवार के साथ मनाई होली, छत्तीसगढ़ की जनता को दी रंगोत्सव की शुभकामनाएं

इसमें जशपुर प्रेस क्लब के सभी पत्रकार आमंत्रित थे। सीएम विष्णुदेव साय ने सभी पत्रकारों के सुख,समृद्धि हेतु कामना की। पत्रकारों ने सीएम साय को रंग गुलाल लगा कर होली पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर जशपुर प्रेस क्लब के जिलाध्यक्ष विकास पांडे समेत कई पत्रकार मौजूद थे।

यह भी पढ़ें CG: सीएम विष्णुदेव साय ने फर्स्ट टाइम वोटर्स से की अपील, पहला वोट मोदी को दीजिये

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+