CG: सीएम विष्णुदेव साय ने फर्स्ट टाइम वोटर्स से की अपील, पहला वोट मोदी को दीजिये

Chhattisgarh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम में भारत के फर्स्ट टाइम वोटर्स से लोकसभा चुनाव में बढ़कर वोट करने का आह्वान किया था। प्रधानमंत्री मोदी के इस आह्वान के बाद अब चुनाव आयोग ने भी युवाओं को मतदान के लिए प्रेरित करते हुए 'मेरा पहला वोट देश के लिए' शीर्षक से खास थीम सॉन्ग जारी किया था।

vishnu dev

इधर वरिष्ठ भाजपा नेता और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर युवाओं के लिए एक वीडियों शेयर करते हुए लिखा कि आपके पहले वोट की ताकत से दुनिया में होगा डिजिटल इंडिया का गुणगान। http://pehlavotemodiko.bjp.org लिंक पर क्लिक करें और भारत को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने के लिए अपना #PehlaVoteModiKo दें।

हालाकिं यह भाजपा के चुनाव प्रचार का हिस्सा है,मतदाताओं को अपने विवेक का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'आचार संहिता लगने से पूर्व मन की बात' कार्यक्रम की 110वीं कड़ी में युवाओं को संबोधित करते हुए कहा था कि हमारे युवा साथी चुनावी प्रक्रिया में जितनी अधिक भागीदारी करेंगे, इसके परिणाम देश के लिए उतने ही लाभकारी होंगे।

प्रधानमंत्री ने कहा था कि मैं फर्स्ट टाइम वोटर से आग्रह करूंगा कि वह रिकॉर्ड संख्या में वोट करें. उन्होंने कहा, '18वीं लोकसभा युवा आकांक्षा का प्रतीक होगी। आम चुनाव की हलचल के बीच आप युवा न केवल सियासी गतिविधियों का हिस्सा बनिए,बल्कि इस दौरान चर्चा और बहस को लेकर भी जागरूक बने रहिए और याद रखिएगा मेरा पहला वोट देश के लिए है।

यह भी पढ़ें सीएम विष्णुदेव साय ने परिवार के साथ मनाई होली, छत्तीसगढ़ की जनता को दी रंगोत्सव की शुभकामनाएं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+