सीएम विष्णुदेव साय ने परिवार के साथ मनाई होली, छत्तीसगढ़ की जनता को दी रंगोत्सव की शुभकामनाएं
Chhattisgarh: सम्पूर्ण भारतवर्ष में होली का त्यौहार बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सोमवार 25 मार्च को होली के पर्व छत्तीसगढ़ में परंपरागत रीति-रिवाजों के अनुारूप धूम धाम से मनाया गया। सीएम विष्णुदेव साय ने जसपुर में अपने परिजनों के साथ होली मनाई।

साय ने छत्तीसगढ़ वासियों को होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने जशपुर जिले के बगीया गांव स्थित अपने निवास में परिवार जनों के साथ उन्होंने होली खेली। सीएम साय ने सबसे पहले अपनी मां कां गुलाल का टीका लगाकर उनका आशीर्वाद लिया, उसके बाद पत्नी को भी रंग लगाया। साय ने यहां एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर कहा- होली में सभी बातों को भूलकर पर्व मनाएं।
इसके अलावा राज्य के डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने अपने निर्वाचन क्षेत्र कवर्धा में मित्रों संग जमकर होली खेली। वह होली के रंग में रंगे नजर आए। उन्हें होली की शुभकामनाएं देने बड़ी संख्या में शहरवासी और पार्टी कार्यकर्ता पहुंचे थे। इस दौरान विजय शर्मा अपनों के बीच फाग गाते और मंजीरा बजाते हुए नजर आए । सूबे के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल मनेन्द्रगढ़ में अपने निवास पर होली खेली। मनेन्द्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र स्थित अपने गृह ग्राम रतनपुर में वह ग्रामीणों के साथ रंगों का त्योहार होली मनाते दिखे।
यह भी पढ़े CG: सीएम विष्णुदेव साय बीजेपी कार्यकर्ताओं में भरा जोश, कहा- छत्तीसगढ़ को कांग्रेस मुक्त बनाना है












Click it and Unblock the Notifications