छत्तीसगढ़ के मुख्य चुनाव अधिकारी का ट्विटर अकाउंट हैक, पोस्ट किए जा रहे हैं मैसेज

रायपुर, 27 मार्च: मुख्य चुनाव अधिकारी का आज सुबह ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया गया। ट्विटर अकाउंट को देखकर ऐसा लगा रहा है कि इसे किसी क्रिप्टो करंसी गैंग ने हैक किया है। हैकर्स ने क्रिपटो से जुड़ी फोटो लगा दी है। फिलहाल ट्विटर अकाउंट को रिस्टोर करने की कोशिश की जा रही है। साथ ही, इस मामले की सूचना पुलिस की साइबर सेल को दे दी गई है।

Chhattisgarh Chief Electoral Officers Twitter account was briefly hacked

आपको बता दें कि रीना बाबा साहेब कंगाले इस वक्त छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन अधिकारी हैं। रीना बाबा साहेब कंगाले का रविवार सुबह ट्वीट अकाउंट हैक कर लिया गया। अकाउंट हैक होने की जानकारी अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी शिखा राजपूत तिवारी ने दी है। ट्विटर अकाउंट को देख कर ऐसा लग रहा है कि किसी क्रिपटो करंसी गैंग ने इसे हैक किया है।

हैकर्स ने क्रिपटो से जुड़ी फोटो लगा दी है। शिखा राजपूत तिवारी ने कहा है कि इसे रिस्टोर किया जा रहा है, लेकिन ट्विटर हैंडल पर जाने के बाद ऐसा लग रहा है कि ये अभी भी हैकर्स की गिरफ्त में है और उनकी तरफ से हर सकेंड कुछ न कुछ शेयर किए जा रहे हैं। हालांकि, अभी तक ये पता नहीं चल सका है यह कहां से हैक किया गया है। साइबर सेल के अधिकारी फिलहाल जांच में जुट गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+