Chhattisgarh: स्वामी विवेकानंद जयंती पर आयोजित हुआ समारोह, डिप्टी सीएम अरुण साव ने लिया हिस्सा
Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरूण साव शुक्रवार को बिलासपुर के विवेकानंद उद्यान में आयोजित राष्ट्रीय युवा दिवस एवं स्वामी विवेकानंद जयंती समारोह में शामिल हुए। समारोह का आयोजन विवेकानंद केन्द्र कन्याकुमारी की बिलासपुर शाखा की तरफ से किया गया था। साव ने उद्यान में स्थापित स्वामी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि भारत देश की प्रतिष्ठा और पुराने वैभव को वापस दिलाने में स्वामी विवेकानंद जी का महत्वपूर्ण योगदान है। स्वामी जी ने जाति, पंथ एवं संकीर्ण विचारों से ऊपर उठकर देशप्रेम एवं राष्ट्रीय एकता पर बल दिया। इससे प्रभावित होकर लाखों युवाओं ने अपने प्राणों को बलिदान करके देश को गुलामी की जंजीरों से आजाद कराया।
इस समारोह की अध्यक्षता अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के कुलपति अरूण दिवाकर नाथ वाजपेयी ने की। विधायक सुशांत शुक्ला विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विवेकानंद उद्यान में भारत माता की आरती में शामिल होकर राष्ट्र स्वाभिमान यात्रा को रवाना किया। साव ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर आधारित उठो, जागो क्विज प्रतियोगिता के पोस्टर का भी विमोचन किया।
डिप्टी सीएम अरूण साव ने समारोह में कहा कि स्वामी विवेकानंद जी के विचार आज अधिक प्रासंगिक हैं। उनके विचारों को मूर्त रूप में बदलकर हम भारत को विश्व में अग्रणी देश बना सकते हैं। उनके विचारों में आत्म-कल्याण के साथ-साथ विश्व कल्याण की भावना निहित है। उनका जन्म 1863 में ऐसे वक़्त पर हुआ जब देश हजारों सालों की गुलामी के कारण आध्यात्मिक रूप से कमजोर हो चुका था। स्वामी जी ने शिकागों की धर्मसभा में अपने अभूतपूर्व भाषण से सनातन धर्म की पताका लहराई । भारतीय मूल्य और अध्यात्म की ओर सबका ध्यान आकृष्ट किया।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के पहले CM अजीत जोगी की पार्टी का होगा BJP में विलय? नई पारी शुरू करेंगे अमित जोगीc












Click it and Unblock the Notifications