छत्तीसगढ़ भाजपा ने कांग्रेस पर कसा तंज, प्रवक्ता केदार गुप्ता जारी किया बयान

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता केदारनाथ गुप्ता ने कांग्रेस में मचे गुटीय घमासान को लेकर तीखा कटाक्ष करते हुए कहा है कि बजाय शर्मनाक पराजय के कारणों की समीक्षा करने के कांग्रेस के लोग आपसी जूतमपैजार में लग गए हैं और अपनी चमड़ी बचाने के लिए एक-दूसरे पर ठीकरा फोड़ रहे हैं। गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस का संगठनात्मक ढाँचा इस बुरी तरह चरमरा गया है कि वहाँ अब कोई किसी सुनने को तैयार ही नहीं है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता गुप्ता ने कहा कि आत्म-चिंतन के नाम पर कांग्रेस के लोग अब एक-दूसरे पर आरोप लगाने का ही काम कर रहे हैं। विधानसभा चुनाव में करारी सिकस्त के बाद भी यही नजारा कांग्रेस में नजर आता रहा और हालत यह थी कि पराजय से सबक लेकर संगठनात्मक ढाँचे और अपने सिकुड़ते जनाधार को दुरुस्त करने पर कांग्रेस का कोई ध्यान नहीं रहा और पूरे लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ऊहापोह, आपसी अंतर्कलह और बिखराव की शिकार रही और नतीजा यह हुआ कि कांग्रेस ने अपनी एक सीट लोकसभा चुनाव में गवाँ दी।

bjp cg 1200 jpg

गुप्ता ने कहा कि पूर्व मंत्री धनेंद्र साहू के ताजा बयान का हवाला दिया, जिसमें धनेंद्र साहू ने कहा है कि पहले तय हुआ था कि बड़े लोग चुनाव लड़ेंगे, पर बाहर जाकर लड़ेंगे, यह तय नहीं हुआ था। सबने अपनी-अपनी पसंद की सीटे छांट ली और बड़े लोग ही चले गए। कार्यकर्ताओं की अनदेखी हुई। भूपेश बघेल चुनाव लड़े वहां कार्यकर्ताओं ने मंच से कहा कि वह बाहरी हैं। गुप्ता ने कहा कि आज नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत कह रहे हैं कि उनका (महंत का) किसी ने साथ नहीं दिया। उनका तो ईश्वर हमेशा साथी रहा है।

यह भी पढ़ें Modi Cabinet 2024: जेपी नड्डा बन गए केंद्र में मंत्री, कौन बनेगा भाजपा अध्यक्ष? चौंकाने वाला हो सकता है नाम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+