Modi Cabinet 2024: जेपी नड्डा बन गए केंद्र में मंत्री, कौन बनेगा भाजपा अध्यक्ष? चौंकाने वाला हो सकता है नाम
Possible names of new BJP President: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी नई कैबिनेट में जगह दे दी है। उनकी वजह से पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में कैबिनेट में जगह नहीं मिल पाई है।
क्योंकि, दोनों ही हिमाचल प्रदेश से हैं, जहां लोकसभा की 4 ही सीटें हैं, जो लगातार दूसरी बार बीजेपी के ही खाते में गई हैं। वैसे जेपी नड्डा इस साल ही गुजरात से राज्यसभा के सांसद निर्वाचित हुए हैं। इससे पहले वे हिमाचल का ही प्रतिनिधित्व कर रहे थे।

धर्मेंद्र प्रधान और भूपेंद्र यादव का भी कट गया नाम!
नड्डा के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में पार्टी के जिन नेताओं का नाम सबसे पहले लिया जा सकता था, वे धर्मेंद्र प्रधान और भूपेंद्र यादव का हो सकता था। धर्मेंद्र प्रधान ओडिशा की संबलपुर सीट से 1,19,836 वोटों से जीतकर लोकसभा पहुंचे हैं और उन्हें भी मोदी कैबिनेट में जगह मिली है।
इनके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए जिस नेता का नाम सबसे संभावित था, वे भूपेंद्र यादव हैं। वे राजस्थान की अलवर सीट से 48,282 वोटों से जीतकर लोकसभा पहुंचे हैं और उन्हें भी मोदी के नए मंत्रिमंडल में जगह दी गई है।
चौंकाने वाला हो सकता है भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का नाम
इन नेताओं के अलावा पार्टी के तमाम बड़े चेहरे मोदी सरकार में शामिल हो हैं। ऐसे में भाजपा सूत्रों के मुताबिक कोई चौंकाने वाला ही राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर देखने को मिल सकता है।
ओम प्रकाश माथुर को मिल सकती है भाजपा की कमान
भाजपा के संभावित नए राष्ट्रीय अध्यक्ष में पार्टी सूत्रों के मुताबिक ओम प्रकाश माथुर का नाम सबसे आगे हो सकता है। वह अभी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष है। वह प्रधानमंत्री मोदी के भी बेहद करीबी हैं और प्रदेश प्रभारी के रूप में उनका ट्रैक रिकॉर्ड अभूतपूर्व माना जाता है।
राजस्थान से आने वाले ओम माथुर को पार्टी ने अबतक जिन 10 राज्यों को जिम्मेदारी दी है, उन सभी में भाजपा की सफलता 100% रही है।
विनोद तावड़े या दिनेश शर्मा को मिल सकती है बीजेपी की कमान
इन नामों में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े का नाम भी लिया जा सकता है। महाराष्ट्र के रहने वाले तावड़े अभी बिहार के प्रभारी हैं। इनके अलावा यूपी के कद्दावर नेता डॉ दिनेश शर्मा का भी नाम लिया जा रहा है। शर्मा राज्यसभा सांसद हैं और वह पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं। वे यूपी के पूर्व उपमुख्यमंत्री भी रहे हैं।
यूपी में जिस तरह से बीजेपी की सीटें इस बार कम हुई हैं, उसकी वजह से भाजपा का वह चौंकाने वाला नाम दिनेश शर्मा का हो सकता है। लेकिन, ब्राह्मण होने की वजह से हो सकता है कि पार्टी उन्हें यह जिम्मेदारी देने से पहले सौ बार सोचेगी। क्योंकि, जातीय गणित ने ही यूपी में इस बार समाजवादी पार्टी को अबतक की सबसे ज्यादा सीटें दिलाई हैं।
केशव प्रसाद मौर्य का भी हो सकता है नाम
भाजपा के लिए इस साल महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव महत्वपूर्ण हैं। अगले साल बिहार और दिल्ली में भी चुनाव होने हैं। लेकिन, 2027 में होने वाला उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव सब चुनावों पर भारी पड़ने वाला है। ऐसे में अगर यूपी के मौजूदा उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का नाम सामने आ जाए तो हैरानी नहीं होनी चाहिए।
देवेंद्र फडणवीस भी चौंका सकते हैं
वह एक दिग्गज ओबीसी चेहरा भी हैं और यूपी-बिहार में उनकी जाति (मौर्य) का एक बहुत बड़ा वोट बैंक भी है। भाजपा को जानने वालों के मुताबिक पार्टी महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का भी नाम फाइनल कर सकती है। वे भी कई राज्यों में पार्टी के प्रभारी रह चुके हैं। लेकिन, ब्राह्मण होने और महाराष्ट्र में अपनी सरकार के रहते हुए महायुति गठबंधन के खराब प्रदर्शन के बाद इनका नाम होना निश्चित ही चौंकाने वाला होगा।
मध्य प्रदेश के इन दो नेताओं पर भी पार्टी लगा सकती है दांव
सियासी अटकलों के बाजार में मध्य प्रदेश के दो चेहरे भी इस चर्चा के केंद्र में हैं। इनमें मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार में कैलाश विजयवर्गीय का नाम लिया जा सकता है। वे भी संगठन के आदमी हैं। लेकिन, एक नाम और भी ज्यादा चौंकाने वाला है।
ये हैं- मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा। उनकी अध्यक्षता में न केवल असंभव सा दिखने वाला एमपी विधानसभा चुनाव बीजेपी ने जीता है, बल्कि इस बार गुजरात को भी पीछे छोड़ते हुए राज्य की सभी 29 लोकसभा सीटों पर 'कमल' खिलाने का काम किया है।
वीडी शर्मा खुद भी खजुराहो से सांसद चुने गए हैं। इस सीट से विष्ण दत्त शर्मा ने बीएसपी के कमलेश कुमार को 5,41,229 वोटों के बड़े अंतर से हराया है।
-
'नहीं तो यूपी, बिहार की एस्प्रेस ट्रेनों को रोक देंगे', राज ठाकरे MNS ने आखिर क्यों दी ये धमकी? -
TN Election 2026: कमल हासन की पार्टी चुनावी मैदान से बाहर, विधानसभा चुनाव में किसके साथ खड़ी है MNM? -
UP News: 'बस 11 MLA चाहिए, फिर Muslim एनकाउंटर के बदले Encounter', भड़काऊ बयानबाजी वाले Shaukat Ali कौन हैं? -
Nitish Kumar निर्विरोध JDU के अध्यक्ष चुने गए, फिर मिली पार्टी की कमान, कब मिला था पहली बार ये पद? -
धामी सरकार के 4 साल: सीएम ने गिनाईं उपलब्धियां, 3.76 लाख करोड़ निवेश, 30 हजार नौकरी, देहरादून का होगा कायाकल्प -
धामी सरकार के चार साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने बधाई संदेश में कही बड़ी बातें, जानिए क्या -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव












Click it and Unblock the Notifications