CG: भाजपा ने कांग्रेस को बताई सीएम विष्णुदेव साय की उपलब्धियों, भूपेश ने रायगढ़ में मांगा था काम का लेखाजोखा
Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल और मौजूदा सीएम विष्णुदेव साय के बीच जंग छिड़ गई है, दोनों एक दूसरे से विकास कार्यों का हिसाब मांग रहे हैं। हाल ही भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के पूर्व संसदीय क्षेत्र रायगढ़ सवाल उठाया था कि सांसद साय ने एक भी विकास कार्य नहीं किए, यदि किए हो तो बताए। इस पलटवार करते हुए भाजपा लंबी चौड़ी फेहरिस्त जारी कर दी है।
इसी के साथ छत्तीसगढ़ भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा है कि अब भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री रहते हुए अपने गृह जिले दुर्ग में कौन से विकास कार्य किए है इसकी सूची सार्वजनिक करें।रायगढ़ के वरिष्ठ नेता मुकेश जैन ने कहा है कि चुनाव में जब आत्मविश्वास कम होता है, तो आमतौर पर नेता झूठ व भ्रामक तथ्यों के आधार पर आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति करने पर उतारू हो जाते हैं।

मुकेश जैन ने कहा है कि रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस इसी तरह की राजनीतिकर रही है। स्थानीय नेता यदि झूठ का सहारा ले रहे हों, तो इसे जानकारी का आभाव माना जा सकता है, लेकिन जब पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंच से यह कहते हैं कि विष्णुदेव साय ने सांसद रहते हुये कुछ नहीं किया, तो इसे गलत तथ्यों के सहारे सोची-समझी रणनीति के तहत आम जनता को गुमराह करने की कोशिश के अलावा क्या कहा जा सकता है ?
भाजपा नेता ने कहा कि विष्णुदेव साय के संसदीय कार्यकाल में इस क्षेत्र ने जो उपलब्धियां हासिल की हैं वह अचंभित कर देने वाली है। इसी के साथ उन्होंने विष्णुदेव साय के सांसद रहने के दौरान हुए विकासकार्यों की लंबी लिस्ट सार्वजानिक की है।
यह भी पढ़ें Chhattisgarh: महतारी वंदन योजना की तीसरी किश्त जारी, सीएम विष्णुदेव साय ने दी जानकारी












Click it and Unblock the Notifications