Chhattisgarh Results: छत्तीसगढ़ में 'महादेव' की कृपा, बीजेपी को स्पष्ट बहुमत, बघेल हुए फेल
Chhattisgarh Assembly Election Results: विधानसभा चुनावों की मतगणना चल रही है। ऐसे में बीजेपी शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन राज्यों की सत्ता में आती हुई साफ नजर आ रही है। छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने बड़ा उलटफेर किया है। रूझानों में बीजेपी स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार में आती दिखाई दे रही है।
जिस छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की वापसी मानी जा रही थी, वो भी अब 'हाथ' के हाथ से निकल चुकी है। चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार भाजपा ने छत्तीसगढ़ में 46 सीटों के बहुमत के आंकड़े को पार करते हुए बड़ी बढ़त बनाई है।

कुल 90 सीटों वाले राज्य में बीजेपी 56 सीटों पर लीड कर रही है, जबकि कांग्रेस 32 सीटों पर आगे है। इस चुनाव में बीजेपी पर 'महादेव' की कृपा बरसी है। पीएम मोदी से लेकर स्टार प्रचारकों ने छत्तीसगढ़ में महादेव ऐप का जमकर मुद्दा उठाते हुए बघेल सरकार को घेरा था, जिसके बाद साफ लग रहा है कि ऐप का मुद्दा बीजेपी के लिए असरदार साबित हुआ है।
ताजा आंकड़ों के अनुसार छत्तीसगढ़ में बीजेपी 56 सीटों पर आगे चल रही है। तो वहीं, कांग्रेस 32 सीटों के साथ बढ़त बनाए हुए। इतना ही नहीं, अन्य पार्टी भी 2 सीटों पर आगे चल रहे है।
महादेव बेटिंग ऐप का इफेक्ट!
महादेव बेटिंग ऐप सहित बीजेपी की ओर से भ्रष्टाचार का मुद्दा जमकर उठाया गया था। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या कांग्रेस की हार के लिए महादेव बेटिंग ऐप तो जिम्मेदार नहीं। क्योंकि चुनाव प्रचार के दौरान जिस तरह से महादेव बेटिंग ऐप का मामला सामने आया और सीएम भूपेश बघेल से तार जुड़े। उसके बाद भाजपा इतनी आक्रामत हो गई थी कि कांग्रेस के लिए बचाव करना मुश्किल हो गया था।
अपनी सीट पर पीछे चल रहे थे सीएम बघेल
वहीं खुद छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल अपनी सीट पर पीछे चल रहे थे, हालांकि अब उन्होंने तगड़ी बढ़त बना ली है। पाटन सीट से बघेल 13 हजार से ज्यादा ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। इसी के साथ अंबिकापुर विधानसभा सीट से अभी तक कांग्रेस उम्मीदवार और डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव 7 हजार से ज्यादा वोटों से पीछे चल रहे हैं। इस सीट पर भाजपा के राजेश अग्रवाल लगातार बढ़त बनाए हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications