Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

CG News: बीजापुर बस स्टैंड में माओवादी नक्सली संगठन ने लगाया बैनर और पोस्टर, इलाके में फैली दहशत

CG Election 2023: लोकतंत्र के महापर्व का नक्सलियों ने बहिष्कार किया है। बीजापुर जिला मुख्यालय में पहुंचकर नक्सलियों ने विधानसभा चुनाव के बहिष्कार करने संबंधी बैनर-पोस्टर लगाए हैं। बताया जाता है कि नक्सलियों ने विधानसभा चुनाव को फर्जी करार दिया है। बीजापुर जिला मुख्यालय के बस स्टैंड परिसर में नक्सलियों ने बैनर बांधे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने बीते मंगलवार की दरम्यानी रात को बीजापुर जिला मुख्यालय में धमक दी और बस स्टैंड पहुंचकर उन्होंने बैनर बांध दिए। बैनर बांधने के लिए बस स्टैंड को चुनने के पीछे का कारण ज्यादा लोगों तक अपना संदेश पहुंचाना माना जा रहा है। इधर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बैनर-पोस्टर जब्त कर लिए हैं।

Assembly election boycott,

चुनावों में नक्सलियों द्वारा बहिष्कार किए जाने का ऐलान पहली बार नहीं है। हर चुनाव में नक्सलियों द्वारा इसी तरह बहिष्कार संबंधी बैनर-पोस्टर लगाए जाते हैं। पिछले दिनों सुकमा जिले में भी चुनाव का बहिष्कार करने वाले बैनर-पोस्टर नक्सलियों ने सड़क पर लगाए थे।

इधर नक्सलियों से निपटने के लिए सुरक्षा बल भी तैनात हैं, जहां 1 लाख से ज्यादा जवानों को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए हैं। इनमें जिला बल के साथ ही सीआरपीएफ, बीएसएफ, आईटीबीपी, डीआरजी सहित अन्य बल शामिल हैं।

संवाद सूत्र: ऋषि भटनागर, जगदलपुर/छत्तीसगढ़

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+