Chhattisgarh Assembly Election: किसके सिर पर सजेगा ताज? 90 सीटों पर 1181 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला आज

Chhattisgarh Election Result 2023: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की वोटिंग होने के बाद अब आज के मतगणना पर सभी की नजरे हैं। आज होने वाली काउंटिंग के लिए चुनाव आयोग ने पूरी तैयारी कर ली है। प्रदेश में 90 विधानसभा सीटों के लिए 33 जिलों में मतगणना केंद्र बनाए गए है।

इतना ही नहीं मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने सभी जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षकों को आयोग की तरफ से जारी किए निर्देशों को सख्ती से पालन करने के लिए निर्देश दिए हैं। मतगणना आज 3 दिसंबर को सुबह 8 बजे से शुरू की जाएगी। आज रविवार को 1181 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होना है।

Chhattisgarh Election Result 2023:

काउंटिंग के के लिए सभी विधानसभा क्षेत्र के लिए 14 टेबल लगाए गए हैं। प्रदेश की 90 विधानसभा सीटों में से कवर्धा में सबसे अधिक 30 चक्रों में गिनती होगी। इसके बाद कसडोल में 29 राउंड होंगे। वहीं सबसे कम मनेंद्रगढ़ और भिलाई नगर में 12 चक्रों में मतगणना होगी।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले के जानकारी अनुसार मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी। इसमेंं सबसे पहले सेवा मतदाताओं के वोटो की गिनती होगी। सबसे पहले ईटीपीबीएस (इलेक्ट्रानिकली ट्रांसमिटेड पोस्टल बैलैट सिस्टम) से मिले वोटों के क्यूआर कोड की स्कैनिंग की जाएगी। उसके बाद डाक मतपत्रों की गिनती शुरू होगी। साढ़े 8 बजे के बाद सभी टेबलों पर एक साथ काउंटिंग शुरू होगी।

छत्तीसगढ़ में इस बार अपने मताधिकार का उपयोग करने वाले कुल महिला मतदाताओं की संख्या पुरुष वोटरों से ज्यादा रही है। प्रदेश की 90 विधानसभा क्षेत्रों में से 50 विधानसभा क्षेत्रों में पुरुषों की तुलना में महिलाओं ने ज्यादा वोट डाले हैं।

छत्तीसगढ़ में 2 चरणों में हुए वोटिंग में कुल 1 करोड़ 55 लाख 61 हजार 460 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिसमें 77 लाख 48 हजार 612 पुरुष वोटर और 78 लाख 12 हजार 631 महिला वोटर शामिल हैं। इस साल अपने मताधिकार का प्रयोग करने वाली महिला मतदाताओं की कुल संख्या भी वोट डालने वाले पुरुष मतदाताओं की कुल संख्या से अधिक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+