Chhattisgarh Assembly Election 2023: 1951 के बाद पहली बार कांग्रेस को इस सीट पर मिली हार
तमाम एग्जिट पोल्स को धता बताते हुए भारतीय जनता पार्टी ने यहां प्रचंड बहुमत हासिल किया है। कांग्रेस पार्टी को यहां भी हार का मुंह देखना पड़ा है। भारतीय जनता पार्टी को प्रदेश में भाजपा को 54 सीटों पर जीत मिली है जबकि कांग्रेस यहां 35 सीटों पर सिमट गई। छत्तीसगढ़ में एक ऐसी विधानसभा सीट भी थी जहां से कांग्रेस पार्टी को कभी भी हार का मुंह नहीं देखना पड़ा था। लेकिन यहां 72 साल के रिकॉर्ड को भी भाजपा ने तोड़ दिया है।
छत्तीसगढ़ की सीतापुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस 1951 से लगातार जीतती आ रही है, उसे यहां कभी भी हार का मुंह नहीं देखना पड़ा था। लेकिन अब आखिरकार कांग्रेस को इस सीट पर भी हार का सामना करना पड़ा है। भाजपा उम्मीदवार ने 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के इस उम्मीदवार को हरा दिया है।

कांग्रेस पार्टी ने सीतापुर विधानसभा सीट से तीन बार के विधायक अमरजीत भगत को मैदान में उतारा था। यहां से भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व सैनिक रामकुमार टोप्पो को मैदान में उतारा था। लेकिन अमरजीत भगत को भाजपा के उम्मीदवार रामकुमार ने 17160 वोटों से हरा दिया। और दशकों के मजबूत किले को ढहा दिया।
भाजपा उम्मीदवार रामकुमार टोप्पो को यहां 83 हजार 88 वोट मिले जबकि कांग्रेस उम्मीदवार अमरजीत भगत 65 हजार 928 वोट हासिल कर सके। रामकुमार ने 17160 वोटों से कांग्रेस उम्मीदवार को हरा दिया। सीतापुर विधानसभा सीट से 16 उम्मीदवार मैदान थे। जिसमे से 11 उम्मीदवारों को नोटा से भी कम वोट मिले हैं। इस सीट पर नोटा के पक्ष में 1414 वोट पड़े हैं।
गौर करने वाली बात है कि आज चार राज्यों के चुनाव परिणाम घोषित हुए हैं। जिसमे से तीन राज्यों में कांग्रेस को हार मिली है जबकि सिर्फ एक राज्य में ही पार्टी जीत हासिल कर सकती है। राजस्थान में हर बार सत्ता परिवर्तन का रिवाज इस बार भी देखने को मिला। यहां अशोक गहलोत सरकार को हार का मुंह देखना पड़ा और भाजपा ने यहां प्रचंड जीत दर्ज करते हुए बहुमत हासिल किया है।
वहीं मध्य प्रदेश में भी कांग्रेस को एक बार फिर से हार मिली है। यहां दो दशक से भाजपा की सरकार है और इस बार भी भाजपा को यहां प्रचंड बहुमत मिला है और पार्टी ने एक बार फिर से जीत हासिल की है। हालांकि तेलंगाना में कांग्रेस के लिए अच्छी खबर है। यहां कांग्रेस को जीत मिली है और पहली बार कांग्रेस तेलंगाना में कांग्रेस पार्टी सरकार बनाने जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications