Chhattisgarh: प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद अरुण साव वापस लौटे,भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया शक्ति प्रदर्शन

छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष बनने के बाद बिलासपुर सांसद अरुण साव शनिवार को दिल्ली से रायपुर पहुंचे।

रायपुर, 13 अगस्त। छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष बनने के बाद बिलासपुर सांसद अरुण साव शनिवार को दिल्ली से रायपुर पहुंचे। नई जिम्मेदारियां मिलने के बाद पहली बार घर वापसी पर अरुण साव का स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर बीजेपी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि चुनौतियां तो अधिक हैं , लेकिन भाजपा डटकर उसका सामना करेगी, हम कार्यकर्ताओं में बेहद उत्साह आप देख रहे हैं। भाजपा भूपेश बघेल सरकार को सत्ता से बाहर करके 2023 में छत्तीसगढ़ में फिर कमल खिलाएगी। बीजेपी की सरकार बनाकर दम लेंगे।

हाल ही में हुई है नियुक्ति

हाल ही में हुई है नियुक्ति

गौरतलब है कि सांसद अरुण साव को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बिलासपुर छत्तीसगढ़ भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। 9 अगस्त को उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी। राज्य के वरिष्ठ आदिवासी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णुदेव साय को हटाकर उन्हें ओबीसी वर्ग के अरुण साव को जिम्मेदारी दी गई है। बीजेपी ने जब इसकी घोषणा की थी, समय अरुण साव दिल्ली में थे। शनिवार को वह दिल्ली से छत्तीसगढ़ लौट आये। इस दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने साव का भव्य स्वागत किया।

जगह जगह हुआ स्वागत

जगह जगह हुआ स्वागत


एयरपोर्ट पर अरुण साव का स्वागत करने वालों में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, रायपुर सांसद सुनील सोनी, राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल सहित समेत कई नेता पहुंचे थे । हवाई अड्डे से अरुण साव सीधे भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर पहुंचे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगहजगह उनका स्वागत किया। गौरतलब है कि अब छत्तीसगढ़ में भाजपा अरुण साव की अगुवाई में 2023 का विधानसभा चुनाव लड़ेगी। साव को संघ की मुहर से चुना गया अध्यक्ष माना जा रहा है।

नेता प्रतिपक्ष से लेकर पूर्व मंत्री पहुंचे स्वागत करने

नेता प्रतिपक्ष से लेकर पूर्व मंत्री पहुंचे स्वागत करने

भाजपा कार्यकर्ताओं ने रायपुर में अपने नए अध्यक्ष अरुण साव का जोरदार स्वागत किया।एयरपोर्ट पर बारिश में भीगते हुए कार्यकर्ताओं ने अरुण साव और भाजपा के जिंदाबाद का नारा लगाकर उनका अभिनंदन किया। साव के स्वागत करने वालों में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक,पूर्वमंत्री बृजमोहन अग्रवाल,राजेश मूणत और सांसद सुनील सोनी भी शामिल थे। एयरपोर्ट से एकात्म परिसर तक भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा का झंडा लेकर बाइक रैली निकाली। इस दौरान सैकड़ों मोटरसाइकल में बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता शामिल थे।

251 किलो का लड्डू किया गया भेंट

251 किलो का लड्डू किया गया भेंट

साव के स्वागत में भाजपा कार्यकर्ताओ ने बारिश के बावजूद आतिशबाजी, पुष्प वर्षा करके उनका स्वागत किया। वहीं किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष गौरीशंकर श्रीवास की अगुवाई में कार्यकताओं ने साव का धान, फल, खुमरी, पगड़ी देकर स्वागत किया ,वहीं तेलीबांधा तालाब के करीब मार्ग में साव को 10 फीट का पुष्पगुच्छ और 251 किलो लड्डू भेंट करके स्वागत किया गया। अरुण तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में भी शामिल रहे। इसके बाद भाजपा कार्यालय में पूर्व सीम रमन सिंह की मौजूदगी में भी अरुण साव का स्वागत किया गया।

यह भी पढ़ें Spot fixing मामले में श्रीसंथ की तरह हो सुधींद्र का मामला तय, छत्तीसगढ़ हाइकोर्ट के बीसीसीआई को निर्देश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+