पति ने पत्नी को तीन मर्दों के साथ देखकर खोया आपा फिर उठाया खौफनाक कदम, हर रात चली जाती थी महिला
अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले के दरिमा थाना क्षेत्र के नानदमाली गांव में युवक ने अवैध संबंधों के चलते अपनी पत्नी को डंडे व लात-मुक्का मार कर मौत के घाट उतार दिया। युवक अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। दरअसल, वारदात से दो दिन पहले रात में पत्नी कहीं चली गई और जब सुबह आई तो पति को कुछ भी नहीं बताया। इसके बाद दूसरे दिन दोपहर में एक बार फिर पत्नी चली गई।

अक्सर दोनों के बीच होती थी लड़ाई
पत्नी के जाने के बाद पति उसे खोजने निकला तो घर से महज 500 मीटर दूर स्थित एस सुनसान जगह पर उसकी पत्नी तीन मर्दों के साथ मिली। इसी बात से गुस्सा हकर पति ने पत्नी को बुरी तरह से पीटा और उसके प्राइवेट पार्ट को डंडे से मार कर जख्मी कर दिया था।इसी दौरान दोपहर में उसने पत्नी की पीट-पीटकर जान ले ली। पुलिस के मुताबिक 32 वर्षीय जसिंता मझवार पति जगत मझवार दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम नानदमाली की निवासी थी। महिला के दो बच्चे भी थे।

तीन मर्दों के साथ थी पत्नी
जगत अपनी पत्नी जशिंता के चरित्र पर संदेह करता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच मारपीट और झगड़ा होता था। बीते 14 अप्रैल की रात को महिला कहीं चली गई। इसके बाद वो भोर में आई और सो गई। पति ने जब उससे पूछा कि वह रात भर कहां थी तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद 15 अप्रैल को फिर से बिना बताए वह चली गई। रात तक जब वह नहीं लौटी त पति उसे ढूंढने निकला तो घर से महज 500 मीटर दूर तीन युवकों के साथ सूनसान जगह पर मिली। पति जगत को देखते ही तीनों युवक वहां से फरार हो गए।

पिटाई के बाद फिर किसी दूसरे के पास चली गई थी पत्नी
पति ने जब तीनों युवकों के बारे में पूछताछ की तो पत्नी ने कुछ भी नहीं बताया। इससे जगत गुस्से में आ गया और उसने पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी। इसके बाद भी जब उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ तो उसने महिला के प्राइवेट पार्ट पर डंडे से हमला कर दिया। पति द्वारा बेरहमी से पिटाई किए जाने के बाद 16 अप्रैल की सुबह से ही वह गांव में ही किसी दूसरे व्यक्ति के घर चली गई थी। दोपहर में एक बार फिर जब जगत ढूंढने निकला तो गांव के किसी दूसरे व्यक्ति के घर के पास मिली।

पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला
इस दौरान फिर पति ने पत्नी तो लाठी-डंडे से पीट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद पत्नी की लाश को सड़क पर फेंक कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद दरिमा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची तो पाया कि महिला मृत अवस्था में सड़क पर पड़ी हुई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं आरोपित पति को गिरफ्तार भी कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications