Chhattisgarh Accident: कोरबा जिले में बड़ा सड़क हादसा, मेट्रो बस ट्रेलर से टकराई, 7 की मौत कई घायल

रायपुर, 12 सितंबर। एक दुखद खबर छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से है, जहां आज एक तेज रफ्तार मेट्रो बस CG 04 MM3195 मड़ई के पास खड़े ट्रेलर से टकरा गई। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से 3 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मरने वालों में एक बच्चा और दो महिलाएं भी शामिल हैं।

कोरबा जिले में मेट्रो बस ट्रेलर से टकराई, 7 की मौत कई घायल

कहा जा रहा है कि ये हादसा सुबह 4 बजे हुआ है। हादसे की आवाज सुनकर आस-पास के लोगों ने बांगों थाना में सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक 7 लोगों ने दुनिया को अलविदा कह दिया था, फिलहाल ये हादसा कैसे हुआ, इस बारे में कोई जानकारी अभी तक नहीं है।

छत्तीसगढ़ के बारे ये भी जानिए..

  • छत्तीसगढ़ का जन्म 1 नवंबर 2000 को भारत के 26वें राज्य के रूप में हुआ था।
  • ये एमपी से अलग होकर अस्तित्व में आया था।
  • इस राज्य में प्राचीन काल में करीब 36 गढ़ हुआ करते थे इसलिए इसका नाम छत्तीसगढ़ पड़ा था।
  • छत्तीसगढ़ को लोग 'धान का कटोरा 'कहते हैं, क्योंकि यहां पर धान की खेती बहुत ज्यादा मात्रा में होती है।
  • प्राकृतिक रूप से धनी छत्तीसगढ़ का राजकीय पशु वन भैंसा है।
  • इसका राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना है।
  • इस राज्य में कोयले का उत्पादन सबसे अधिक मात्रा में होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+