Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बीजापुर में 33 नक्‍सलियों ने किया आत्‍मसमर्पण, छत्तीसगढ़ सरकार के एंटी नक्सल ऑपरेशन से घबराये माओवादी

Bijapur News: छत्तीसगढ़ के माओवादी प्रभावित बस्‍तर संभाग में नक्‍सलियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सुरक्षा बल के जवानों को बड़ी सफलता मिली है। आज शनिवार को बीजापुर में दो महिला समेत 33 नक्‍सलियों ने सरेंडर कर दिया। सरेंडर करने वाले दो सशस्त्र माओवादियों पर दो-दो लाख और एक नक्‍सली पर एक लाख का इनाम घोषित था। बीजापुर पुलिस अधीक्षक ने मीडिया से नक्‍सलियों के आत्‍मसमर्पण की जानकारी साझा की है।

बीजापुर के पुलिस अधीक्षक डॉ.जितेन्द्र यादव ने बताया कि आत्‍मसमर्पण करने वाले नक्‍सलियों में राजू हेमला और सामो कर्मा पर दो पीएलजीए सदस्‍य थे। इन दोनों पर सरकार ने दो-दो लाख रुपये का इनाम रखा हुआ था। सुदरू पुनेम जनताना सरकार अध्यक्ष था। इस पर भी एक लाख का इनाम घोषित है।

cg news jpg

ज्ञात हो कि एक जनवरी से लेकर अब तक 2024 मे बीजापुर में करीब 189 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है और 109 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण किया है।

बीजापुर के पुलिस अधीक्षक डॉ.जितेन्द्र यादव ने बताया कि आत्‍मसमर्पण करने वाले नक्‍सली संगठन में उपेक्षा और भेदभाव पूर्ण व्यवहार और नक्‍सलियों द्वारा आदिवासियों पर किये जा रहे अत्याचार से त्रस्त थे। साथ ही शासन की आत्मसमर्पण नीतियों से प्रभावित होकर नक्‍सलियों ने पुलिस के समक्ष हथियार डाल दिए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सरेंडर करने वाले नक्‍सलियों को छत्तीसगढ़ सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के अनुसार सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

यह भी पढ़ें CG: झीरम घाटी नक्सल हमले की बरसी आज, सीएम विष्णुदेव साय ने दिवंगत नेताओं को किया नमन

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+