CG: झीरम घाटी नक्सल हमले की बरसी आज, सीएम विष्णुदेव साय ने दिवंगत नेताओं को किया नमन

Jheeram Valley Naxal attack anniversary: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने झीरम नक्सली हमले में दिवंगत हुए नेताओं और शहीद जवानों को नमन किया है। ज्ञात हो कि झीरम घाटी में 11 वर्ष पहले 25 मई 2013 को देश में अब तक हुए सबसे बड़े नक्‍सली हमलों में देखा था।

आज इस नक्‍सली हमले की 11वीं बरसी है, जिसमें कई कांग्रेस नेता समेत 32 से अधिक लोग मारे गए थे।झीरम घाटी नक्सल हमले की बरसी पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर अपनी संवेदनाओं को प्रकट किया है।

cg

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि झीरम घाटी नक्सली हमले में दिवंगत हुए सभी नेताओं और सुरक्षाबल के जवानों को सादर नमन।

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी अपने एक्स हेंडल पर दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि दी है। पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने लिखा कि झीरम घाटी के षड़यंत्रपूर्ण एवं कायराना नक्सल हमले में शहीद हुए हमारे नेताओं, कार्यकर्ताओं और वीर जवानों की शहादत को हम सब सादर नमन करते हैं।काल की अदालत में इस षड्यंत्र का पर्दाफाश भी होगा, ईश्वर भी न्याय करेगा और अदालत भी।वीर शहीद अमर रहें।

यह जानना जरूरी है की छत्तीसगढ़ का माओवादी प्रभावित सुकमा जिले का झीरम घाटी वह क्षेत्र है, जिसे यादकर आज भी लोगों के दिलों में साल 2013 की वह दर्दनाक घटना ताजा हो जाती है। 11 वर्ष पहले 25 मई 2013 के दिन झीरम घाटी में नक्सलियों ने खूनी तांडव मचाया था और तत्कालीन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार पटेल, पूर्व केंद्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ल, महेंद्र कर्मा सहित 32 से अधिक नेताओं को मौत के घाट उतार दिया था।देश के लिए झीरम घाटी कांड एक कभी न भरने वाले घाव की तरह है।

यह भी पढ़ें सीएम विष्णुदेव साय ने Bemetara Factory Blast पर जताया दुख,बताया- युद्धस्तर पर जारी है बचाव कार्य

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+