Railways: छठ पर टिकट की नो टेंशन, दुर्ग-पटना के बीच दौड़ेगी स्पेशल ट्रेन, छत्तीसगढ़ से जाएंगी यूपी और बिहार
Chhath Puja Special Train from Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ से उत्तर प्रदेश बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। छठ पर्व को देखते हुए यात्रियों को भीड़भाड़ से निजात दिलाने के लिए दुर्ग से पटना तक स्पेशल ट्रेन दौड़ेगी।
यह सुविधा छत्तीसगढ़ से बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए प्रारंभ की जा रही है। जो की छत्तीसगढ़ के दुर्ग से बिहार के पटना के मध्य पूरा एक चक्कर लगाएगी। काफी संख्या में छत्तीसगढ़ से यात्री छठ पूजा के पर्व में शामिल होने के लिए ट्रेन में रिजर्वेशन करा रहे हैं।

ऐसे में यात्रियों को अतिरिक्त भीड़-भाड़ के दौरान अधिक से अधिक कंफर्म सीट की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने दुर्ग से पटना के मध्य छठ स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन चलने का फैसला लिया है।
यह ट्रेन 15 नवंबर को दुर्ग से रवाना की जाएगी। यह ट्रेन दुर्ग से होती हुई व्हाया राउरकेला, रांची, गया के मार्ग से होती हुई बिहार के पटना तक जाएगी। इस ट्रेन में कुल 22 कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
छठ पूजा स्पेशल ट्रेन जिसका नंबर 08793 निर्धारित किया गया है। यह ट्रेन दुर्ग से दिनांक 15 नवंबर दिन बुधवार को दोपहर 14 बजकर 45 मिनट पर दुर्ग से चलेगी। जिसके बाद 15 बजकर 40 मिनट पर रायपुर पहुंचेगी। फिर 15 बजकर 45 मिनट पर प्रस्थान करेगी। इसी तरह भाटापारा, बिलासपुर, चाम्पा, रायगढ़, झारसुगुड़ा, राउरकेला, हटिया, रांची, मुरी, बोकारो, चंद्रपुरा, गोमो, कोडरमा, गया, जहानाबाद स्टेशन होते हुए दूसरे दिन 16 नवंबर को सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर पटना पहुंचेगी।
इसी तरह यह ट्रेन पटना रेलवे स्टेशन से 08794 नंबर के साथ 16 नवंबर गुरुवार को सुबह 10:30 बजे पटना स्टेशन से दुर्ग के लिए रवाना होगी। यह ट्रेन जहानाबाद, गया, कोडरमा, गोमो, चंद्रपुरा, बोकारो, मुरी, रांची, हटिया, राउरकेला स्टेशन होते हुए रात 1:00 बजे झारसुगुड़ा पहुंचेगी। इसके बाद रायगढ़, चाम्पा, बिलासपुर,भाटापारा होते हुए रायपुर और 17 नवंबर को दुर्ग स्टेशन पहुंचेगी।












Click it and Unblock the Notifications