छत्तीसगढ़ः लोन न मिलने पर भाई-बहन ने बैंक मैनेजर को पीटा, घटना सीसीटीवी में कैद

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में लोन न मिलने पर भाई-बहन ने बैंक मैनेजर को पिटाई कर दी। यह पूरा घटनाक्रम बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। वहीं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बैंक मैनेजर ने भाई और बहन के खिलाफ बडांजी थाने में रिपोर्ट लिखवाई है। घटना के बाद से भाई-बहन फरार हैं, जिनकी खोजबीन में पुलिस जुटी हुई है।

chattisgarh jagdalpur brother sister beaten to bank manager

सीएसपी हेमराज सिदार के अनुसार जिले के बैलाबाजार में रहने वाले भाई-बहन ने किसी काम के लिए बेलर इलाके के सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से 25 लाख रुपये लोन लिए थे। लोन की पहली किश्त करीब 13 लाख रुपये दोनों को दे दी गई थी। इसके बाद बैंक ने मौके का मुआयना करने के लिए टीम भेजी गई तो पता चला कि भाई-बहन ने जिस काम लिए लोन लिया था, उन पैसों से वहां कोई काम होता हुआ नहीं दिखा इसलिए मैनेजर ने दूसरी किश्त देने से मना कर दिया।

इसके बाद भाई-बहन गुरूवार को बेलर बैंक की शाखा पहुंचे और मैनेजर से उन्होंने बाकी किश्त देने को लेकर बातचीत शुरू की, लेकिन तीनों के बीच विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि भाई और बहन दोनों ने मिलकर बैंक मैनेजर की जमकर पिटाई कर दी। घटना के बाद मैनेजर ने बडांजी थाने में दोनों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने दोनों पर आधे दर्जन से भी अधिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस दोनों की तलाश कर रही है। ​

बता दें कि छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में लॉकडाउन का उल्लंघन कर धार्मिक आयोजन में शामिल होने के आरोप में पुलिस ने 16 लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। बिलासपुर जिले के पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने शनिवार को यहां बताया कि रतनपुर में गुरुवार रात शब-ए-बारात में शामिल होने के आरोप में पुलिस ने 16 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

अग्रवाल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि लॉकडाउन के दौरान कुछ लोग शब-ए-बारात में एकत्र हुए हैं। सूचना के बाद क्षेत्र के लिए पुलिस दल को रवाना किया गया। इसके बाद लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+