VIDEO: भाजपा नेता पुरंदेश्वरी बोली- हम थूकेंगे तो छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल और उनका मंत्रिमंडल बह जाएगा

बस्तर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में चल रहे भाजपा के चिंतन शिविर में प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी ने कुछ ऐसा बोल दिया कि विवादों में आ गईं। कांग्रेस सरकार को निशाने पर लेते हुए पुरंदेश्वरी ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से कहा, "आपसे अपील है कि आप संकल्प के साथ काम करें। बीजेपी आपकी मेहनत से 2023 में सत्ता में आएगी...और जब आप पीछे मुड़कर थूकेंगे न, तो भूपेश बघेल और उनका मंत्रिमंडल बह जाएंगे।"

भाजपा की महिला नेता का विवादित बयान

भाजपा की महिला नेता का विवादित बयान

पुरंदेश्वरी के इस बयान का वीडियो अब सोशल साइट्स पर वायरल हो गया है। वहीं, पुरंदेश्वरी के इस बयान पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पलटवार किया है। भूपेश बघेल ने कहा है कि आसमान की ओर थूकने पर थूक खुद के चेहरे पर ही गिरता है। उन्होंने कहा कि, "पुरेंदश्वरी जब हमारे साथ थीं तो ठीक थी, लेकिन अब उनको क्या हो गया है, जो इस तरह की स्तरहीन बात कर रही हैं।"
बता दिया जाए कि, छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी डी पुरंदेश्वरी पहले कांग्रेस से सांसद रह चुकी हैं। वह आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एनटी रामाराव की बेटी हैं।

आंध्र के पूर्व मुख्यमंत्री की बेटी हैं पुरंदेश्वरी

आंध्र के पूर्व मुख्यमंत्री की बेटी हैं पुरंदेश्वरी

बस्तर में वह भाजपा के चिंतन शिविर में हिस्सा लेने पहुंची थीं। जहां उन्होंने वर्ष 2023 के चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरने की कोशिश की। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता जुटे थे। पुरंदेश्वरी ने यहीं से कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस की छग सरकार से लेकर राष्ट्रीय स्तर के शीर्ष नेताओं को घेरा। उन्होंने कहा कि, "यदि कांग्रेस को अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनना है तो सब जानते हैं परिवार के ही सदस्य बनेंगे, लेकिन भाजपा में परिवारवाद नहीं चलता है। भाजपा को यदि राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनना हो तो एक कार्यकर्ता वो बनता है। ये हमारे दल में ही हो सकता है।"

बस्तर में मोदी की तारीफ में बोलीं ऐसी बातें

बस्तर में मोदी की तारीफ में बोलीं ऐसी बातें

पुरंदेश्वरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कहा कि, "मोदी चाय बेचने वाले परिवार से हैं, पार्टी को अपनी मां मानते हैं। उन्होंने पार्टी की सेवा की और पार्टी ने उन्हें सम्मान दिया है, उन्हें प्रधानमंत्री के पद पर बैठाया है। यदि ऐसे ही हरेक कार्यकर्ता पार्टी के लिए बिना स्वार्थ के लिए काम करेगा तो उन्हें पार्टी सम्मान जरूर देगी। पुरंदेश्वरी बोलीं कि, अब हम सबको आने वाले चुनावों की तैयारियों में जुटना है। छत्तीसगढ़ में हमें भी पूर्ण बहुमत से सरकार बनानी है। इसके लिए बस्तर की सभी सीटें जीतनी है.. यह तब संभव होगा जब एक-एक कार्यकर्ता अपनी पूरी ताकत झोंक देगा।"
उन्होंने कहा, "हमें कांग्रेस के झूठे वादों की पोल खोलनी है। भूपेश सरकार में आमजन त्रस्त है।"

भूपेश बोले- मुझे उनसे ऐसी उम्मीद नहीं थी

भूपेश बोले- मुझे उनसे ऐसी उम्मीद नहीं थी

पुरंदेश्वरी के भाषण पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजधानी रायपुर में पलटवार किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ भाजपा नेता की "थूक" से संबंधित टिप्पणी के जवाब में कहा, "मुझे इसकी उम्मीद नहीं थी...वो ऐसा बोल गईं? लेकिन अगर कोई आसमान पर थूकता है, तो थूक उसके चेहरे पर ही गिरेगा।"

Recommended Video

    Chhattisgarh: BJP नेता D Purandeshwari के वार पर Bhupesh Baghel ने किया पलटवार | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+