CG Assembly Elections 2023: छत्तीसगढ़ में दो चरणों में चुनाव की संभावना, 15 दिसंबर से पहले आ सकते हैं नतीजे
Chattisgarh Assembly Election 2023: पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर दिल्ली में आज चुनाव आयोग की महत्वपूर्ण बैठक हो रही है। सूत्रों के अनुसार नवंबर दूसरे सप्ताह से दिसंबर के पहले सप्ताह में अलग-अलग तारीखों और चरणों में इन राज्यों में मतदान हो सकता है।
जानकारी अनुसार छत्तीसगढ़ में दो चरणों में चुनाव कराने की तैयारी है वहीं 15 दिसंबर के पहले चुनावी नतीजे जारी हो सकते हैं। दो चरणों के मतदान दिवाली के बाद होने के संकेत हैं।

छत्तीसगढ़ विधानसभा का कार्यकाल 3 जनवरी 2024 को खत्म होगा। पिछला विधानसभा चुनाव नवंबर 2018 में हुआ था। इस चुनाव में कांग्रेस ने जीत हासिल की थी और भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री हैं।
2018 में हुए पांचों राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे भी दिसंबर के दूसरे हफ्ते में में घोषित हुए आए थे। बता दें कि तेलंगाना में भारत राष्ट्र समिति की सरकार है। जबकि मध्य प्रदेश में बीजेपी सरकार में हैं। मिजोरम में मिजो नेशनल फ्रंट सत्ता मैं काबिज है। वहीं राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी सत्ता में है।












Click it and Unblock the Notifications